राशन नहीं दे रहा है कहता है जाओ शिकायत करो
जिला-पूर्णिया बिहार से भक्त प्रह्लाद बता रहे है कि इनके गाँव के किसी व्यक्ति को राशन दुकान वाला राशन नहीं दे रहा है| राशन का कोई भी सामान उनको नहीं दिया जा रहा है| पीड़ित व्यक्ति शिकायत करते हुए का रहे है कि राशन दुकान का व्यक्ति धमकी देकर कहता है जाओ जाकर कहीं भी शिकायत करो पर राशन नहीं देंगें| पीड़ित व्यक्ति बहुत परेशान हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज करवाया है कि दिए संपर्क नंबरों पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर @8271917605.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BIHAR PROBLEM PURNIYAA RATION
बिजली विभाग की कर्मचारियों द्वारा हुई लापरवाही से लाइनमेन की जान गई
खेरवाड़, ब्लाक-अलीभागपुर, जिला-अलीभागपुर मध्यप्रदेश से प्रदीप बता रहे हैं दिनांक 9/8/2014 को कालू सिंह/पिता-सोमा विद्युत मण्डल में लाइनमेन के पद पर कार्य कर रहे थे| लाइट ठीक करते वक्त विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हुई लापरवाही से बिजली चालू कर देने से लाइनमेन की मौत हो गई| मृतक के परिवार को अब तक कोई भी सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं की संबंधित नंबरों पर बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द लाभ दिलाने की मदद करें| संपर्क नंबर एम.सी.ईटी.अधिकारी @8989983925, जिला कलेक्टर@9425188061.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: ALIBHAGPUR AMOUNT COMPENSATION MP PROBLEM
रोड नहीं होने के गांव के लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-डोटमा, ब्लाक-जैजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से सम्पतलाल यादव जी बता रहे हैं उनके में रोड की बहुत समस्या है| डोटमा से बड़ेकेल तक रोड खराब है| रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत आती है| रोड खराब होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| |इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए ज्ञ्ने नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7987537874.
Posted on: Feb 01, 2022. Tags: CG CHANPA JAIJAIPUR JANJGIR PROBLEM ROAD
Impact: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् राशन कार्ड बन गया...
मुन्नी कवासी, ग्राम-तुमनार, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छतीसगढ़) से बता रहे हैं इनके घर में राशन कार्ड नहीं बना था| इन्हे आनज के लिए काफी दिक्कत होती थी| |जिसके कारण इन्होंने सीजीनेट में राशन कार्ड के लिए संदेश रेकॉर्ड करवाया| संदेश रेकॉर्ड के 7 महीने बाद इनका राशन कार्ड बन गया है| राशन कार्ड के बनने से खुश हैं और सीजी नेट के श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770731262.
Posted on: Jan 31, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT TUMNAR
मेरी जमीन को अवैध कब्जा किया जा रहा है मदद करें
ग्राम-जलबी, जिला-कोरिया, थाना-जानापुर (छत्तीसगढ़) से भूपेश प्रसाद यादव राममनोहर जी बता रहे है इनके गाँव में जमीन है| इस जमीन को किसी और व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है| इस जमीन में जेसीबी घुसाकर इनके आम के पेड़ को तोड़ दिया व जमीन को भी अपने नाम पर ले रहा है| इन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत किया परंतु उसे छोड़ दिया गया| कृपया इस समस्या के समाधान के लिए इनकी मदद करें और इन्हे जल्द से जल्द इन्हे दंड दें|संपर्क नंबर@8595219594, एसी ऑफिस@9479193702, जनकपुर थाना@9479193718.
