आरोप: वन अधिकारी कमीशन पर जंगल कटवा रहे हैं, फारेस्ट गार्ड कभी जंगल के अंदर नहीं जाते...
कैलाश पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि प्रतापपुर ब्लाक के घुई रेन्ज के जंगलो में लकड़ी की कटाई की जा रही है लेकिन ड्यूटी पर तैनात सिपाही रोड़ किनारे दौरा कर चले जाते है, कभी भी जंगल के अन्दर नहीं देखते है मेरे कई बार बोलने के बावजूद कोई इस और ध्यान नहीं देते है जबकि उनका काम ही है जंगल की रक्षा करना, लेकिन यहाँ तो कमीशन पर जंगल कटाया जा रहा है, कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए और जंगल बचाने तथा पर्यावरण बचाने में मदद करे- कलेक्टर सूरजपुर@9893509012, SDM@9424166557, घुई रेन्ज वन रक्षक@7354188922, वन रक्षक प्रतापपुर @992602462, दरौगा@8889452625. कैलाश@9575922217
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
लोहा के कारखाना खुला है भिलाई में, सेठ मजा मारथे गरीब के कमाई में...गीत
ग्राम देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया भिलाई इस्पात संयंत्र पर एक गीत गा रहे है और साथ में उस गीत को सीटी के माध्यम से भी सुना रहे हैं :
लोहा के कारखाना खुला है भिलाई में-
सेठ मजा मारथे गरीब के कमाई में-
Posted on: Mar 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo(Bluetooth) Radio program from Anuppur MP: 07th March 2017...
Today Babulal Neti and Khushi Poya are presenting Bultoo Radio in Local Language of Anuppur area in Madhya Pradesh in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Mar 07, 2017. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER
त्रिकोना समोसा भाई, तुमने सारी चीजे खाई...समोसे पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया समोसे पर एक कविता सुना रहे है:
त्रिकोना समोसा भाई, तुमने सारी चीजे खाई-
आलू और खटाई खाई, खाया सारा मिर्च मसाला-
मुह तो छोटा सा है, लेकिन तेल कढ़ाई भर पी डाला-
इतना सारा खाया फिर भी प्याज मंगाते लाज ना आई-
त्रिकोने समोसे भाई,गरम-गरम खाए हम सब कुछ-
फिर भी नरम तुम्हारी काया, सोच-सोच हैरान बहुत हूँ-
समझ न पाया तेरी माया....
Posted on: Mar 05, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
जाग जा खेती करोया बाहर से आवत है लुटिया...किसानो पर गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया किसानो पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं :
जाग जा खेती करोया बाहर से आवत है लुटोया-
धरती ला लूटत है, शोषण ला करत है-
गुंडागर्दी करत है, बाहर से आवत है लुटोया-
जगा, जगा खेती करो यार-
धन ला लूटे, ईमान ला लूटे-
यही है बैमानी करे यार-
बाहर से आवत है लुटोया...
