उड़िया कसन टगत हे जोन, हर बनते हमर सरकार...छत्तीसगढ़ी कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
उड़िया कसन टग हे-
जोन हर बनते हमर सरकार-
निकता-निकता ला ओमन खाते-
कमइया के जिन्दगी बेकार-
बैला कमाये घोड़वा खाए-
बैला के जीना हवे बेकार-
दिनभर नहना तोड़े बैला हर-
पावे रुका सुखा पहेरा खाए भर-
घोडा खाए दाना चबेना-
खड़े-खड़े मंजा ले पोगराय-
वैसन हमर देश में हवे-
टगवा निकता-निकता ला खाए...

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का बाँध 10 साल पहले टूटा, मवेशियों को खूब दिक्कत, हम सिंचाई भी नहीं कर पाते...

करचोला पारा, पंचायत-धुमाडाड, पोस्ट-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव में एक बांध था जो दस साल पहले टूटा जिसके कारण गाँव में जल सकंट है, ख़ासकर यहाँ रहने वाले 20 परिवारों के लिए बड़ा समस्या है. अभी हालात यह है कि ग्रामीणों की मवेशियों को पिलाने का पानी एवं लोगों की जरूरतों के लिए भी नहीं मिलता है. खेती में सिंचाई नहीं हो रही. इस सन्दर्भ में ग्राम सुराज में कलेक्टर को आवेदन दे चुके है, परन्तु कोई ठोस पहल अभी तक नहीं हुई है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे.जल संसाधन विभाग@9826132225, विधायक@9926955054, कलेक्टर@9826443377. ग्रामीण मरावी@7049803093.

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है, अभी नदी का पानी पीते है, जिससे अक्सर बीमार हो जाते है...

ग्राम पंचायत-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण महिलाएं पानी की समस्या बता रहीं है| वार्ड 7 में 20 परिवार है. जो बहुत सालों से नदी से पानी लेकर पीते है, नदी का पानी पीने से अक्सर ग्रामीण बीमार हो जाते है. ग्रामीणों की मांग है, एक हैंडपंप लगाया जाए इस समस्या के निराकरण के लिए सरपंच सचिव को बोले है, लेकिन वो ध्यान नहीं दे रहे. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है, कि गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले: सरपंच@8957459879, सचिव@9617217431, P.H.E@8120171919. ग्रामीण बाबूलाल मरावी @7247071368.

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

बिंद्रा के आगे तिहा, झाड़ जंगल मा चार तेंदू है, फलेंगे लता लता, मोर संगी हो...छत्तीसगढ़ी गीत

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी छत्तीसगढ़ी में एक गीत सुना रहे है:
बिंद्रा के आगे तिहा, झाड़ जंगल मा चार तेंदू है-
फलेंगे लता लता, मोर संगी हो-
मन मनावत है, होली दिवाली कसा तिहा-
हुदा हुदा, झुण्ड झुण्ड मा, डाल में बैठे है-
मेढकी के आरोपा के, अपन बात राखी सुणत है-
कोनो ला हो मन नहीं जरे, उकर हावे भी हड़बढ भी-
एको जनला मुसीबत आथे तो, जम्मो मिलकर करे फाड़ चिर...

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का एकमात्र हैंडपंप शुरू से खराब पड़ा है, कुंए का पानी पीकर सभी बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-पूर्वे पारा, पंचायत-धुमाधाड, पोस्ट-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेसिंह बता रहे है वार्ड 13, में एक हैंडपंप है जो खराब है, पानी नहीं निकल रहा है. यहाँ पर 16-17 परिवार है, जिनको पानी के लिए रोज़ दूर कुए से लाना पड़ता है. कई बार शिकायत कर चुके है, कहते है बन जायेगा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई. ग्रामीणों की मांग है कि दूसरा हैंडपंप लगाया जाये, क्यूंकि जो अभी हैण्डपम्प है वो जब से लगा है तभी से पानी नहीं दे रहा है. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए: सरपंच@8959459879, सचिव@9617217431, सी.ई.ओ@9165689001 पी.एच.ई@8120171919. राजेसिंह@9171078709,

Posted on: Apr 03, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »