गांव में हैंडपंप नहीं लगा है, नाला का पानी पीते है, कृपया मदद करें-

ग्राम सीतापुरम,पंचायत दंतेलाबोर, मंडल पालवनचा, जिला भाद्रदीकोतागुडेम ,तेलंगान से वेट्टी सुनिल बता रहे हैं 40 परिवार हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है नाला का पानी पीते है| बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। इसलिए सीजीनेट के साथियों को मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें। ITDA@7639748658, संपर्क नंबर@8103930265.

Posted on: Nov 07, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO KOTHAGUDEM PALVANCHA PROBLEM RADIO TG VALASA WATER

6 एकड़ जमीन का पट्टा मिला है, इसलिए गांव के ग्रामीण धन्यवाद दे रहे हैं...

ग्राम एरकमपेटा पंचायत पाएगा, जिला येसार, आंधरप्रदेश से गुड्डू राम मंडावी जी बता रहे हैं गांव में लगभग 36 परिवार हैं जो छत्तिसगढ़ से आकर बसे हैं। उनको 6 एकड़ जमीन का पट्टा मिला है। और सरकार के तरफ से सब सुविधा मिला है। इसलिए गांव के ग्रामीण धन्यवाद दे रहे हैं।

Posted on: Nov 07, 2022. Tags: AP BULTOO CHINTOOR LAND PROBLEMVALASA RADIO YESAR

गांव में रोड नहीं बना है, कृपया मदद करें

तेरे पाल ग्राम पंचायत हेरमपेटा मंडल चिंतुर जिला अलुर सीतारामराजु बता रहे हैं माडवी जोगा आन्ध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ में जब संलवा जूडूम हुआ था हमारे दादा जी लोग आए ते उस समय से सब डर के वजह से आए थे। उसी समय उधर आके बचे है उनका अयसा कहना है,और जब किसी का तबीयत खराब होता है तो उस पीडित व्यक्ति को कंधों से ढ़ो के लेके जाना पड़ता है क्युकी नाला के उसपर तक लेके जाना पड़ता है baut दिखते आता है पीडित व्यक्ति:7901549830.

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR PROBLEM RADIO ROAD VALASA

कहो तो नई बोले रानी मीठा बोली ना...सरगुजिहा गीत-

ग्राम पंचायत-कोट्या, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं:
मीठा बोली ना हाय दीवानी मीठा बोली ना-
कहो तो नई बोले रानी मीठा बोली ना-
कोन रेंगे थुबुक-थाबक कोने टपक दार-
मीठा बोली ना हाय दीवानी मीठा बोली ना-
कहो तो नई बोले रानी मीठा बोली ना...

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SARGUJIHA SONG SURJAPUR

गांव में हैंडपंप है लेकिन कुछ दिनों से खराब हो गया है, कृपया मदद करें

सरिता, ग्राम पंचायत हराकोड़े, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप लगा है लेकिन कुछ दिनों से खराब हो गया है। गांव के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को पानी का सुविधा हो सके। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817464937, सीईओ@7052481849.

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGIDA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »