नेपाल से पुणे काम करने आए हैं, काम नहीं पैसे ख़तम हो गए, खाने को कुछ नहीं, वापस कैसे जाएं...

नेपाल निवासी नवीन बता रहें हैं लॉक डाउन के कारण हमें राशन की बहुत दिक्कत हो रही है मै अपने परिवार के साथ पुणे काम करने आये थे पिम्परी चिंचोड़ मोहसील वेस्ट फील्ड फेस 1 के पास रहते हैं | पर लॉक डाउन के कारण हम यही फंसे हुए हैं और काम भी बंद है वापस अपने देश नेपाल जाना चाहते थे अचानक फंस गए ,क्या करें हमारे पास पैसे थे सब ख़त्म हो गई इसलिए राशन की बहुत दिग्गत है प्लीज सी जी नेट के सभी साथी हमारी मदद करें सम्पर्क नंबर 9527851021 [167013

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: हमारे घर में आग लग गयी थी सीजीनेट में फोन करने के बाद अब मदद मिल गई है...

ब्लाक जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव मनकाडांड़ गाँव के सलीम अहमद बता रहे हैं कि लोकडाउन के बीच उनके घर में 12 अप्रैल को आग लग गयी और घर का सारा सामान और भोजन जल गया | वे अभी अपने परिवार के साथ खुले मैदान में रहने को मज़बूर हैं जबकि लगभग रोज़ आंधी तूफ़ान आ रहा है | प्रशासन से अधिकारी जांच के लिए तो आये थे पर उनको किसी तरह की कोई मदद अब तक नहीं मिल पाई है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें मदद मिल गई वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: जगदीश यादव@7697448583.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

काम करने वालो को पैसा नहीं मिला और नहीं करने वालो का फर्जी उपस्थिति दिखाकर पेमेंट दिया जा रहा है...

ग्राम-धावड़ी, पंचायत-टेमनी, ब्लॉक आठनेर जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से शिवप्रकाश सिंह बता रहे हैं उनके गाँव में मनरेगा के तहत डेम का काम चल रहा है, जिसके लोग काम कर रहे हैं, उनका कहना है, जो काम पर जा रहे हैं उनको पेमेंट नहीं दिया जा रहा है और जो नहीं जा रहे हैं उन्हें पेमेंट मिल गया है, फर्जी उपस्थिति लगायी जा रही है और मशीन से भी काम कराया जा रहा है , इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी देकर उचित कारवाही कराने और मजदूरों को काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098025016. सहायक सचिव@7747892615. (168641)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BETUL MP NREGA PROBLEM SHIVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

मेरे गाँव में कुछ लोग हाल में ही बाहर से लौटे हैं वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं...

सूरदास पैकरा ग्राम कोठानपानी जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कुछ लोग मजदूरी करके उनके गाँव में बाहर से अपने घर आएं है जो लॉक डाउन के नियमो का पालन नही कर रहे है जैसा कि आप सबको पता है कोरोना महामांरी एक छुवा छूत  की बीमारी है इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हम सबका कर्तव्य है ताकि कोविड 19 को जड़ से मिटाया जा सके |  अतः  लोगो से अपील है कि   सरकार के नियमो की पालन करें और डिस्टेंसिंग बना के रखें ताकि हम सब सुरक्षित रह सके | संपर्क 7049905312 [167015]

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JASHPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 17 मजदूर परिवार काम करने गये थे, वापस लौटे हैं खाने में समस्या थी अब खाना मिल रहा है...

ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-कोनी, थाना-अतरैला, ब्लॉक- जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, गाँव में गुजरात से 17 मजदूर परिवार जो काम करने गये थे वापस लौटे हैं, उन्हें क्वैरेंटीन में रखा गया है पर पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है सभी गरीब परिवार से हैं किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मदद के लिये निवेदन किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली है, इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9558033040

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »