Impact: सिलेण्डर डिलीवरी नहीं हो रहा था, जिसके कारण लोगो घर बाहर निकलना पड़ता था, अब मदद मिल गई...
ग्राम-सरई, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से रवि सिंह बता रहे हैं कि सरकार द्वारा सिलेंडर घर तक पहुँचाने का निर्देश है कोई घर से बाहर न निकले लॉक डाउन का पालन करें, जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, ऑनलाइन सिलेण्डर बुकिंग हो रहा है लेकिन होम डिलीवरी नहीं हो रहा है, जिसके कारण लोगो घर बाहर निकलना पड़ता है, ये निर्देश 1 अप्रैल से जारी है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है, जो सुविधा मिलनी है नहीं मिल रही है, लोग घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था| इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है: नंबर@7354078322.
Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP SINGRAULI SONG VICTIMS REGISTER
धान काटने के बाद गाँव के लोग एक जगह खेत में बकरे की बलि चढाने के बाद ही चावल खाते हैं...
ग्राम पंचायत आर्यवाडा तालुका भमरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे बता रहे है हमारे गाँव में जून -जुलाई से धान खेती शुरू कर देते है |सितम्बर महीने में पक जाता है |धान काटने के बाद गाँव के लोग एक जगह खेत में बकरा के बली चढाकर पूजा करते है |इसके बाद घर ले जाकर चक्की कूटकर खाते है |संपर्क@9420574315
(168548)
Posted on: May 28, 2020. Tags: AKSHAY GAWDE BHAMRAGARH GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
राशन, पानी नहीं है, बेटी बीमार है, इलाज के लिए पैसे नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-करझरा, पोस्ट-मंझोली, थाना-वजीरगंज, जिला-गया (बिहार) से कौशिल्या देवी बता रहीं हैं, लॉकडाउन की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, राशन नहीं है, बेटी बीमार है उसके इलाज के लिये भी पैसे नहीं हैं इसलिये उन्होने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है, कृपया मदद करें : संपर्क@9065587838. (167960)
Posted on: May 28, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM GAYA KAUSHILYA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
कोविड 19 सेंटर में सफाई का काम किये लेकिन काम करने वालों की लिस्ट में हमारा नाम नहीं...
वटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वालमीक बता रही हैं, कोविड 19 को लेकर जब से सफाई कर्मचारियों का काम शुरू हुआ है तब से माता शावित्री बाई फुले कॉलेज वटियागढ़ जिसे कोविड 19 सेंटर बनाया गया है, वहां पर उनका बेटा काम किया है और उनका नाम कर्मचारियों की लिस्ट में शामिल होकर स्वास्थ विभाग को दिया जाना था लेकिन स्वास्थ विभाग को उनके बेटे का नाम नहीं दिया गया बल्कि उसके जगह में दूसरे व्यक्ति का नाम दिया गया है, ऐसे ही दूसरी घटना है जिसमें जनजाति छात्रावास में आरती बाई ने 2 माह काम किया है, वहां पर भी उनका नाम नहीं दिया गया बल्कि विभाग स्वास्थ कर्मचारी का नाम दिया गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबर पर बात कर इस संबंध में अधिकारी को जानकारी देकर, उनका नाम कोविड 19 कर्मचारियों की लिस्ट शामिल किया जाये | : संपर्क नंबर@9179326573. BMO@9300897241. (168702)
Posted on: May 28, 2020. Tags: ARTI VALMIK CORONA PROBLEM DAMOH MP SONG VICTIMS REGISTER
नवा लटक नौ दिन, नवा लटक नौ दिन रे...गीत-
ग्राम-सरइ, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
नवा लटक नौ दिन, नवा लटक नौ दिन रे-
अउ जुनहा लटक सब दिन बाई-
फांदे ला भईसा नागर, मारे ला बसारी-
होये ला लाल धान उपजे नेवारी-
नवा लटक नौ दिन रे-
अउ जुनहा लटक सब दिन बहिनी...
