हैण्डपम्प की समस्या हैं कृप्या मदद करे...
ग्राम-पोस्ट कुलाईकोड्द,जानपद पंचायत-रायपुर गड्सीलोयन ,तहसील-मनिगामा,थाना-मनिगामा,जिला रिभाम-मध्याप्रदेश,से रमेश गुपता बता रहे हैं की|उसका हैंडपंप पहले ख़राब हुआ था तो पेसाई विभाग के लोग पाईप निकल कर ले गए थे|फिर दुबारा पाईप नहीं लगाए थे तब उसने सीजी नेट में शिकायत किया था तो सीजी नेट द्वरा बना दिया गया था|अब उस हैण्डपाप का निचे का राड छोड़ दिया हैं हो तो ब्रैंड है उसको पानी की सुखदा हो रहा हैं पेसाई बघेल जी को फोन करने से रोज रोज बोलते हैं पर अब तक नहीं आ रहा हैं इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की आपिल कर रहे हैं| कृप्या मदद करे@श्री.बघेल@8165546825. सरपंच@9399548448.
Posted on: Jul 06, 2021. Tags: KODD.(M.P) WATER.PROBLEM.KULAI
पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोडेनार, (माटापारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामुराम बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 40 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@6261169787, सरपंच@8305527531, PHE@8927173133.
Posted on: Jul 03, 2021. Tags: BASTANAR CG GUHAR PROBLEM RAMURAM WATER
पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, (सुकुपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम मरकाम बता रहे है कि उनके पारा में पानी कि समस्या है, वहां के ग्रामीण कुआँ से पानी पीते है इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए| लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7587784929.
Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG GUHAR LAKHMU MARKAM PROBLEM WATER
बंडीपारा ग्राम पंचायत तिर्थुम में पानी की समस्या कृप्या मदद करें
(बंडीपारा) ग्राम पंचायत ~तिर्थुम.विकास खण्ड बास्तानार.जिला बस्तर छत्तीसगढ़.सिंगा पोयाम बता रहे है हम लोग कई सालो से नाला का पानी पी रहे हैं.बारिस के मौसम में कोड़ेनार से पानी ला कर पीते है लगभग 1 किलोमीटर पड़ता है कोड़ेनार वह से ला कर पीते है.सरपंच,सचिव को रिक्वेस्ट किये थे कोई ध्यान नहीं दे रहा है बंडीपारा में हैंडपंप या बोर की जरुरत हैं कृप्या करके मदद करे! सीईओ@9406016762.कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 21, 2021. Tags: BASTANAR CG POYAM PROBLEM SINGA WATER
हैण्डपंप ख़राब है, बनवाने के लिये मदद करें...
ग्राम, पोस्ट-खजुहा कला, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं कि मोहल्ले का हैण्डपंप खराब हो गया है जो वार्ड क्रमांक 13 में आता है, हैण्डपंप 18 अप्रैल से ख़राब है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है, सुधार कराने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9329199914. कलेक्टर@07662241635. विधायक@9425185577. (187812)
