हमारे गांव में हैंडपंप हैं परन्तु लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सेंडरासारा, ब्लाक-भोपालपटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पैनड्रा बीरे बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| उनके पारा में 60-70 घर कि जनसंख्या है, बस्ती में हैंडपंप लगा हैं परन्तु लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| अलग-अलग जगह से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपिल कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9424206693, संपर्क नंबर@8815237445.

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BHOPALPATANM BIJAPUR CG PROBLEM WATER

जगह न होने के कारण जंगल में बाजार लगता है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कैलाश जी जगरनाथपुर की बाजार बैठने के स्थान परेशानी की और ध्यान आकर्षित कर रहे है| इस गाँव में बाजार बस्ती में न होकर जंगल के बीच में रखा गया गया है| इस गाँव के आस-पास 4-5 अन्य गाँव के लोग भी आते है| इस जंगल में लोगों का आवा जाई कम होती है| साथ ही खतरे की भी आशंका बनी रहती है| इस बात को एसडीएम जी व कलेक्टर जी तक बात पहुचाई जाए ताकि बाजार स्थान में परिवर्तन कर सकें| इससे गाँव वालों को भी परेशानी नहीं होगी और बाजार व्यवस्था ठीक से चलेगी| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या को हल कारने में मदद करें| संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG KAILASH POYA MARKET PLACE PRATAPPUR SURAJPUR PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने गांव से धमकी दे कर भगा दिया...

ग्राम-गुडरीपारा, ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर , बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुलराम गोटा जी बता रहे हैं| इनका कहना है नक्सलियों ने मीटिंग रखा था और कहा गया कि यहाँ से भाग जाओ इस डर से उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और गुडरीपारा नारायणपुर में आकर बस गए| इनके पूर्व गाँव में नक्सलीयों ने उन्हें डराना ,धमकाना सुरू कर दिया था| इसकी वजह से उन्होंने अपने घर, खेत, मवेसी सबकुछ छोड़कर आ गए| उन्हें अब तक किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है|कृपया इनको इस योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267803873.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे...भजन

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलान सिंह सीजी नेट के श्रोताओं को भजन सुना रहे हैं-
रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे-
दो दिन का मेला है जग में तुम्हारे – तनमन का होश न रहे तो सतनाम ही-
जिंदगी उभारे आज भी है तेरी – कल भी है तेरी दुनिया तुम्हारी-
तुम्हारी रहेगी...
संपर्क नंबर@7999161015.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BALRAMPUR CG SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे, बिना कारण के निकाल दिया गया, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सोनपुर (आवासपारा) ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकू राम पड़ियार बता रहे हैं वे नक्सल पीड़ित हैं और गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे| कुछ समय के बाद बिना किसी कारण के नोटिस देकर निकाल दिया गया| कारण भी नहीं बताया गया किन्तु वे 15 दिन नौकरी में अनुपस्थित था| नौकरी दुबारा पाने के लिए बहुत प्रयास किया पर नहीं मिली| इसके बाद गाँव में रहना मुश्किल हो गया क्यूंकि वे गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे और नक्सलियों द्वारा मारे जाने का डर बना था| इनकी मांग है कि उनको नौकरों वापस मिल जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9302108929.

Posted on: Feb 02, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »