गांव में पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते-
ग्राम-मडमनार, पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से हीरालाल नाग, शुभेराम कचलाम, लक्ष्मण नाग और बृजलाल पटेल बता रहे हैं, उनके गांव में कच्ची सड़क है लोगो को बरसात के दिनों में आने जाने बहुत परेशानी होती है, इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : (संपर्क नंबर) हीरालाल नाग@7587464068, (सरपंच) मोटूराम सलाम@9407632792, (सचिव) बिमल@9407903275, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं होने से अव्यवस्था होती है, बनवाने में मदद करें-
ग्राम-मडमनार, पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सगालाल नाग, देवेंद्र नाग, धनीराम कचलाम, लक्ष्मण नाग और ब्रिजेन्द्र बता रहे हैं, उनके गांव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| जिसके कारण बच्चे प्रांगण से बहार चले जाते हैं, फूल पौधे पशु खा जाते हैं| निवासियों ने कई बार इसके लिये आवेदन कर चुके हैं| लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल का बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करें :
(संपर्क नंबर) हिरलाल नाग@7587464068. सरपंच@9407632792, सचिव@9407903275.
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जिस भजन में राम का नाम न हो...भजन-
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं :
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिये-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सिर पर बैठाना न चाहिये-
चाहे कितनो अमीरी आ जाये, अभिमान दिखाना न चाहिये-
चाहे कितनो गरीबी आ जाये, प्रभु को भुलाना न चाहिये-
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिये...
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: AMRITLAL YADAV CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
मोला दगा दिये दगा वाली वो...गाना
ग्राम पंचायत-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
मोला दगा दिये दगा वाली वो-
तय खाबे कमाबे मजा उड़ाबे का-
नजर भर देख तो लेले-
सजा के रुख मा बईठे खुसरा-
हमर प्रीत बनी रही का करबो दूसरा-
नजर भर देख तो लेले...
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
फूटा टंकी पेयजल की असुविधा, शिकायत का कोई पहल नही, कृपया मदद करे...
ग्राम-पूंगली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और साथ में लक्ष्मीनाथ नाग, मनीष, सुधन पोटाई एंव ग्रामीण बता रहे है, गाँव में लगे सोलर पंप जिसका टंकी फुट गया है, जो लगभग 1 माह हो गया जिसे पानी की बड़ी समस्या का कारण बन गया यहाँ गाँव के आंगनबाड़ी के पास लगा है, जहां 25 मकानों की संख्या है, जिन लोगों को पेयजल की दिक्कत बताया रहा है इस विषय पर मुख्य कार्यलय में भी शिकायत किये गये परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये| ग्रामीणों का मानना है इस टंकी के बदले में दूसरा टंकी लगाया जाए जिसे सभी को पानी की सुविधा मिल सके इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर सोलर पंप पानी टंकी लगवाने में मदद करे. संपर्क@9131501984. सरपंच@9406090584. सचिव@7587450311. PHE@9425593923.
