ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बातें...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित बाते बता रहे हैं, रसोई को अग्नि रोधक बनाने के लिये रसोई के चारो तरफ गीली मिट्टी का लेप लगा दें, भोजन आदि 8 बजे से पहले और शाम को 6 बाद पकायें, लालटेन दिया का प्रयोग सावधानी से करें, रसोई में कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें, बालो को खुला न रखें, बच्चो को रसोई घर से दूर रखें, खुली और तेज हवा में खाना न पकायें, घर में हमेश अग्नि बुझाने वाले पदर्थ जैसे पानी, सूखी मिट्टी, धूल रखें, हरे पौधे जैसे केला में ताप को कम करने की क्षमता होती है, इसे घर के चारो तरफ लगायें, सभी लोगो को प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी चाहिये| सभी अपने पास आपातकालीन सेवा नंबर 101 जरुर रखें| (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AWARENESS MUZAFFARPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

साढ़े 4 साल से नि:शक्तता पेंशन नहीं मिला, कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन काम नहीं हो रहा...

ग्राम-करजहाँ, थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर भभुआ (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि उनकी पत्नी एडमिश देवी को साढ़े 4 साल से नि:शक्तता पेंशन नहीं मिल पा रही है, इस संबंध उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हुआ, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9871639769. BDO@9431818060, बैंक अधिकारी@7488138059. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BIHAR HANDICAPPED KAIMUR PENSION PROBLEM RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

घरे खोजली बाहर खोजली...गीत-

ग्राम रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दुर्गा मरावी एक गीत सुना रही हैं:
घरे खोजली बाहर खोजली-
खोजली बा संसार हो-
कि तोहरा जैसन ए मोर दाता केहू हे न बा-
तोहरे से आस बाके-
तोहे ही साहस-
तोहरे कृपा से लेहे सान संसार... (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI DURGA SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले में 150 के लिए हैंडपंप नहीं, 20 साल से मदद मांग रहे, कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं...

ग्राम पंचायत-बेतो, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मिथलेश कुमार बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है, हैण्डपंप नहीं लगा है, जिसके कारण दिक्कत होती है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास शिकायत किया है, अधिकारी का कहना है आयेगा तो लगेगा, लेकिन आज तक नहीं लगा है मोहल्ले में लगभग 150 लोग रहते हैं और कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं पंचायत भवन और स्कूल के पास एक हैंडपंप लग जाता तो आम लोगों और बच्चों को भी सुविधा होता इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें, 20 सालों से मदद मांग रहे हैं पर कुछ नहीं हुआ : संपर्क नंबर@9422300674. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALRAMPUR CG MITHLESH KUMAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

ज़रुरत की चीज को ज्यादा जरुरतमंद को देने पर सच्चा सुख मिलता है...स्वामी विवेकानंद की कहानी

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक बार स्वामी विवेकानंद अमेरिका के यात्रा पर थे, एक दिन वे अपने लिये रोटियां बना रहे थे तो उनके पास कुछ बच्चे आकर खड़े हो गये, बच्चे भूखे थे, स्वामी जी ने अपनी बनाई रोटियां बच्चो को बाँट दी, बच्चो ने खूब मजे से रोटियां खायी, ये सब वो महिला देख रही थी जिनके घर स्वामी जी रहते थे, महिला से रहा न गया और उसने पूछ लिया स्वामी जी अब आप क्या खायेंगे, सारी रोटियां तो बाँट दी| आनंदित होते हुये स्वामी बोले माँ इससे तो पेट की ज्वाला शांत होगी लेकिन बच्चो को तृप्ति मिली, देने से मिलने वाला आनंद बहुत बड़ा होता है|

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »