सीजीनेट का यह नंबर है, सब कर लो मिस कॉल दादा भईया...गीत
लेखराम यादव ग्राम-चंगेरिया, विकासखंड-बिछिया, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से सीजीनेट स्वर मोबाइल मीडिया पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट का यह नंबर है-
सब कर लो मिसकॉल दादा भईया-
इसमें न लगियो एक रुपईया-
सुना दो अपनी समस्या को-
सीजीनेट का नंबर तो है-
इस प्रकार से रे भईया-08050068000-
सीजीनेट का यह नंबर है...
Posted on: Jul 21, 2016. Tags: LEKHRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Farmer with only working pump gave water to village in summer, no payment...
Dashrath Prasad Kushwaha is visiting Samarra village in Tikamgarh district of Madhya Pradesh and finds that when all water sources dried up in village lone farmer who had water agreed to help. Though he is supplying water to whole village from April he has not been paid the agreed money yet. For giving water to whole village he also destroyed his standing crop but no one is helping him with agree payment. You are requested to call CEO@7747005166 to help this helpful poor farmer. Kushwaha@9981323647
Posted on: Jul 13, 2016. Tags: DASHRATH PRASAD KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER WATER
बढ़ते यदि चले जाओगे मंजिल तुम्हे मिल जायेगी...सुविचार
शैली मिश्रा ग्राम-ओझापुरवा, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से सुविचार सुना रही है:
बढ़ते यदि चले जाओगे मंजिल तुम्हे मिल जायेगी-
मुड़कर यदि न देखोगे-
गलती यदि न दोहराओगे तभी सफलता पाओगे-
मंजिल तुम्हे मिल जायेगी-
गलती करने वाला ही तो मनुष्य कहा जाता है-
और उससे सीखने वाला बुद्धिमान बन जाता है-
मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है-
पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है-
मन अगर सच्चा है तो किस्मत तेरी दासी है-
कर्म तेरे अच्छे हैं तो घर में मथुरा काशी है-
बातों को तू सुनता जा ओलो को बरसात मिलेगी-
नेक राह पर चलता जा मंजिल की सौगात मिलेगी-
न भूलना न भूलने की कोशिश करना-
अगर मिल गए किसी मोड पर-
तो मुस्कुराने की कोशिश करना-
जिन्दगी की राह पर आशा और निराशा है-
मिलकर बिछड़ जाना मेरे दोस्त-
जीवन की यही परिभाषा है...
Posted on: Jul 03, 2016. Tags: SONG Shaili Mishra VICTIMS REGISTER
पंख होते तो मैं उड़ जाता, नन्द बबा के द्वार...भक्ति गीत
ऋषभ मिश्र, ग्राम-ओझा पुरवा,ब्लॉक-जवा, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक कृष्ण भजन सुना रहे हैं :
पंख होते तो मैं उड़ जाता-
नन्द बबा के द्वार-
लाल मेरा रोवत होहिहे-
कि भूखा सोवत होहिये-
न जाने कब से भूखा है-
प्यारा नन्द गोपाल-
उमड़-घुमड़ के पंछी होता-
चले लाल के द्वार-
पंख होते तो मैं उड़ जाता..
Posted on: Jun 27, 2016. Tags: Rishabh Mishra SONG VICTIMS REGISTER
माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला...माता पर गीत
ऋषभ मिश्र ग्राम-ओझा पुरवा, ब्लॉक-जवा, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से माँ पर आधारित एक सुना रहे हैं:
माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला-
तेरी उंगली पकड़ के चला-
ममता के आँचल में पला-
बनके तेरा साया मैं तुझको थाम लूँ-
उठके रब से पहले मैं तेरा नाम लूं-
पलकों तले पूजा करूँ तेरी-
तेरे सिवा क्या जिन्दगी मेरी-
माँ ओ मेरी माँ...
