हमारे पारे के हैण्डपम्प से गंदा पानी निकलता है, नदी नाले का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे है...
ग्राम-पकलपारा पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू कवासी बता रहे हैं कि उनके पकलपारा में पानी की समस्या है, पारा में जो हैण्डपंप लगा है उससे गंदा पानी निकलता है, पारा के लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं, पानी की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें, जिससे निवासियों को पीने योग्य पानी मिल सके | संपर्क@9407964538. सरपंच@7748975202. सचिव@7869414917. CEO@9406016762. PHE@9406078557 (180245) RK
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR SAMARU KAWASI WATER
हल्बी गीत-आया मचो दंतेश्वरी हे आया,आया मचो दंतेश्वरी...
ग्राम-जामगांव से मुन्ना राम पोयाम हल्बी भाषा में एक देवी भजन सुना रहे हैं-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
नवरात्रि इली तूचो हे मैया-
जोत जलाऊ तुचो,नवरात्रि इलीसे-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
बुआ भैरम आय-बुआ भैरम आय-
नवरात्रि इली तूचो हे मैया-
जोत जलाऊ तुचो,नवरात्रि इलीसे...
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HALBI MUNNARM POYAM SONG
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहद गैस कनेक्शन नही मिला हैं, कृपया दिलवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-किलेपाल के आश्रित मोहल्ला कोटवार पारा ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी, बुधराम के साथ सभी मोहल्ले वासी बता रहें हैं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बांटे एल. पी.जी. गैस कनेक्शन पर आज तक हमारे गाँव में इस प्रकार कोई योजना नही मिला हैं सभी ग्रामीण वासी दूर जंगल से सुखा लकड़ियाँ लाकर खाना बनाते हैं किन्तु बारिश के दिनों में बहुत दिक्कतें होती हैं, क्योंकि की सभी लकड़ी भीगा हुआ रहता है और वह जलता नही हैं, इसलिए खाना नही बना पाते और रात में भूखा रहना पड़ता हैं, एल. पी.जी. गैस कनेक्शन के लिए ग्राम पंचायत में शिकायत किये किन्तु कोई निराकरण नही किये| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके एल. पी.जी. गैस कनेक्शन दिलाने में मदद करें: संपर्क@9407964538, सचिव@7859414917, CEO@9406016762 (176252) RK
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM CG GAS GUHAR TANKI
काचा हांडी मानुक चोला...हल्बी गीत-
ग्राम-बुरगुम विकासखंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोमड़ा मंडावी हल्बी गीत एक गीत सुना रहें हैं-
काचा हांडी मानुक चोला-
जीवा जायदे राम-
ये जीवन हैं दो दिन का-
ये जीवन हैं मिट्टी का-
ये जीवन हैं मिट्टी का ढेला-
ये पानी लगे गल जाए...
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHOMDA MANDAVI CG HALBI SONG
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें..
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहें कि उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 06 में सीसी रोड नही है, वहां 22 घर की बस्ती है| मरीजों को लाने ले जाने में बहुत दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9406645401, CEO@9406016762. (179903)
