दिल्ली : लॉकडाउन के कारण काम बंद है, राशन खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है, बहुत परेशान है...

सुदिमा मुन्डा खेडाखुर्द नई दिल्ली 82 में रहते है, वे लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंसे है | लॉकडाउन के कारण काम भी बंद है, राशन खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7701971816. (168788)

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG SUDIMA MUNDA VICTIMS REGISTER

आदिवासी गरीब बच्चे व बेसहारों का मदद करने में बहुत अच्छा लगता है...

नगर पंचायत-भामरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) के निवासी शब्बर बेग अनवर बेग मुग़ल जी बता रहें है कि मैं 2004 से आदिवासी समाज सेवा का काम करता आया हूँ और आगे भी करता रहूँगा|आदिवासी गरीब बच्चे व बेसहारों का मदद करने में बहुत अच्छा लगता है |इनके परिवार के लोग इनके सराहनी कार्य से बहुत खुश है इनके कार्य से इनके परिवार वालों को भी बहुत सम्मान मिलता हैसमाज के लिए शासन प्रशासन व खेती बाड़ी से लेकर हर तरह की मदद करता हूँ इनका एक छोटा सा किराना जनरल स्टोर है,और कुछ खेती बाड़ी है|संपर्क @7588056449

Posted on: May 29, 2020. Tags: SABBARBEG ANWARBEG MUGAL BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

रोगी को जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करता हूँ जब उनकी तकलीफ दूर होती है अच्छा लगता है...

ग्राम पंचायत -हुक्काम जोड़राज तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से हसेंन दुगाराम मंडेगा बता रहे है:कि 2012 से आरोग्य विभाग में ड्राइवर का काम करता हूँ| मेरा सैलरी 3500 रूपए है जब हमे कही कोई इमर्जन्सी केस का खबर होता हैतो हम उन्हें जल्द से जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करते है जब इनकी तकलीफ दूर होता है तो हमें बहुत अच्छा लगता है हमारे घर के लोग भी हमारे इस काम से बहुत खुश है|हम चाहते है कि सभी ऐसे ही एक-दुसरे का मदद करते रहें तो बहुत ख़ुशी होगी और सबका मदद होगा |

Posted on: May 29, 2020. Tags: HASEN DUGGARAM MADENGA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER

दिल्ली : मैं कारपेंटर का काम करता था लेकिन काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

दिलशाद अली निहाल विहार पचास कूटे के पास दिल्ली में रहते है बता रहे है कि वे एक कम्पनी में काम करते थे लेकिन पिछले दो महीने से कम्पनी ने उनको नौकरी से निकाल दिया है वे कार पेंटर का काम करते थे लेकिन अभी उनको कहीं काम नहीं मिल रहा है सब काम बंद है | उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे है | उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9873828979. (168790)

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI DILSHAD ALI SONG VICTIMS REGISTER

हम 24 लोग 8 दिन से एक स्कूल में क्वारनटाइन में हैं, लेकिन खाने की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है...

ग्राम-बोसड, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनोद कुमार मिश्रा बता रहे है कि वे लॉकडाउन में फंसे थे और किसी तरह से वे लोग अपने गाँव पहुँच गए है | 24 लोग है उनको बोसड स्कूल में क्वारनटाइन में रखा गया है लेकिन वहां पर खाने पीने की कोई सुविधा नहीं हो रही है, पिछले 8 दिन में उनके परिवार वालों ने जो राशन दिया है उससे भोजन बना है अब वह ख़तम हो गया है | उनका कहना कि राशन उन लोगो को सरकार के द्वारा दिया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : खाद्य अधिकारी@7224893193, CEO.@9407803480. संपर्क नम्बर@9825886722. (168462)

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR MISHRA

« View Newer Reports

View Older Reports »