तोर बर ये रानी दीवाना हो गयो न...गीत-
ग्राम-कटारा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम एक गीत सुना रहे हैं :
तोर बर ये चंदा दीवाना हो गयो न-
तोर बर ये रानी दीवाना हो गयो न-
मै तो तोला जब ले देखेंव-
तहूँ मोला जब ले देखे न-
तोर बर ये चंदा दीवाना हो गयो न-
तोर बर ये रानी दीवाना हो गयो न...
Posted on: Jan 03, 2020. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
नया राशन कार्ड नहीं मिलने से 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है -
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं उन्हें 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है, अधिकारियों का कहना है राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, जगदेव प्रसाद का कहना है उन्होंने कार्ड के नवीनीकरण के लिये फॉर्म जमा किया था, लेकिन अभी तक उनका कार्ड नहीं आया जिसके कारण दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9111234251, सचिव@6261252600, CEO@9195689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@6262119523.
Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय रोग से बचने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय रोग से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, लौकी या खीरा को छिलका सहित छोटे टुकड़े कर लें, उसके बाद उसमें तुलसी की 8 पत्ती, पुदीना की 5 पत्ती, काली मिर्च 5 नग लेकर मिला लें, उसके बाद मिक्सर में पीस लें, उसके बाद रस को कपड़े की सहायता से अलग कर लें, जूस की मात्रा 150 मिली ग्राम होना चाहिये, उसमे 1 ग्राम सेंधा नमक और पानी मिलाकर भोजन के आधे घंटे बाद सेवन करें, लाभ हो सकता है, नुस्खा का उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 02, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कोई बात बिगड़ जाये कोई मुश्किल पड जाये...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता नये साल के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं:
जब कोई बात बिगड़ जाये कोई मुश्किल पड जाये-
तुम देना साथ मेरा ओ हम नवा-
जब गोदरी सील जाये और ठण्डी खूब बढ़ जाये-
तुम देना साथ मेरा ओ हम नवा-
बघेल साहब बिगड़ जाये-
रमन सिंह भी बिगड़ सकते नहीं हम रहेंगे साथ तुम्हारा...
Posted on: Jan 02, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ब्लड केंसर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ब्लड केंसर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गिलोय लगभग 2 फिट, 10 गेहूं ज्वार की हरी पत्ती ले थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें उसके बाद कपड़े से निचोड़ लें, एक दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
