स्वास्थ्य स्वर : अडुषा के पौधे का औषधीय गुण..
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय अडुषा के पौधे का औषधीय गुण बता रहे हैं, अणुषा (बाशा) को उदर कृमि (पेट में कीड़े) रोग को ठीक करने में उपयोग किया जा सकता है| अणुषा के पत्तो के रस में मधु या शहद मिलाकर सेवन करने से पेट के कृमि नष्ट हो जाती है और वह बाहर निकल जाते है चर्म रोग जैसे-दाद खाज खुजली में इसके 20 पत्तो में 10 ग्राम हल्दी चूर्ण और गौमूत्र में पीसकर दाद, खाज, खुजली के स्थान पर लेप लगाने से दाद, खाज, खुजली की समस्या में लाभ होता है अगर किसी को बमन या उल्टी होती है तो अणुषा के पत्तो के रस में मधु अथवा नीबू का रस मिलाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@9424759941.
Posted on: Mar 04, 2019. Tags: HELTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
रुचा रुचा रे साथी बोले, मंदरु पहारे बसा काटे...गीत-
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह श्यामले एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
रुचा रुचा रे साथी बोले-
मंदरु पहारे बसा काटे-
रुचा रुचा रे साथी बोले-
कोंदू पहारे बासा काटे...
Posted on: Mar 04, 2019. Tags: CG PRATAPPUR SHIVBALAK SINGH SHYAMALE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ग्राम पंचायत, बढ़ावनडाड के ग्रामीण ५ किलोमीटर दूर से पिने का पानी लाने को मजबूर...
ग्राम पंचायत-बढ़ावनडाड,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह ग्रामीणों से चर्चा कर रहे मौजूद महिलाऐ पीने के पानी की समस्या बता रही है सुमिंत्रा बाई, कौशल्या बाई और विद्या बाई जो बता रही हैं कि यहां पानी की बहुत समस्या है, 20 परिवार यहाँ रहते है लोगो को पीने के पानी के लिए 5 किलो मीटर दूर जाना पड़ता है नहाने के लिए भी पानी की कोई अच्छी सुविधा नहीं है, इस समस्या के लिए आवेदन भी किया है लेकीन कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है की इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये जिससे पानी की समस्या का समाधान किया जा सके...
सरपंच@8120755680,पी.एच.ई.@9993485805. सुखसागर@9669383380
Posted on: Feb 28, 2019. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो शिवा बाबा ला...शिव भक्ति गीत
ग्राम-मांजापुर, थाना-रमनुजनगर, जिला-सुरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रामबाई सिंह एक शिव भक्ति गीत सुना रही है :
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो शिवा बाबा ला-
कैसे बनाया भोला माटी का, ये चोला ला-
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो नीलम दीदी ला-
कैसे बनाया भोला माटी का, ये चोला ला-
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो माता,पिता ला-
कैसे बनाया भोला माटी का, ये चोला ला...
Posted on: Feb 27, 2019. Tags: RAMBAI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
पीलो रे भाई पीलो...चायपत्ती गीत
ग्राम-सिहपुर कवीरधाम, जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम
एक गीत सुना रहे हैं :-
पी लो रे भाई पी लो – जीवा के चायपत्ती ला पिलो-
एक नंबर के स्वाद है एमा – गैस्टिक फ्री तंदरुस्ती बारे है...
