सेवा ला कर भाई, धरती हमर माई...छत्तीसगढ़ी प्रकृति वन्दना गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया छत्तीसगढ़ी में एक प्रकृति वन्दना गीत सुना रहे हैं :
सेवा ला कर भाई, धरती हमर माई-
चुन-चुन के धरती ला धूरा बनाई-
यही धरती मा अन्न उगाई-
ये धरती हमर माई-
धरती के अन्न बिया धरती मा डलाई...

Posted on: Apr 22, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आलसी आदमी चैन से सोते जी...छत्तीसगढ़ी कविता -

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास पोया छत्तीसगढ़ी बोली में एक कविता सुना रहा है:
आलसी आदमी चैन से सोते जी-
मेहनती मन बर तोहर कहा होते जी-
घाटा सही के कबहू होवत होई प्रेम हा-
बिना फ़ायदा के व्यापार कहा होते जी-
होई ला मिलते जेखर करम से-
किस्मत मा लिखाये हे-
सबो के भाग मा प्यार कहा होते जी...

Posted on: Apr 19, 2017. Tags: RAMVILAS POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे स्कूल और अस्पताल के पास अतिरिक्त कक्ष 15 साल से बन रहा है अभी तक पूरा नहीं बना...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि आज वे पड़ोस के पकनी गाँव में है जहां पर स्कूल और अस्पताल है उसके पास में एक अतिरिक्त कक्ष बन रहा है जो कि 10-15 साल बनते हुए हो चुका है पर अभी तक पूरा नहीं बना है और वह भवन खंडहर जैसा हो चुका है खिड़की दरवाजे भी पूरे चोरी गए है, यह भवन बन जाता तो इससे पास के स्कूल और अस्पताल दोनों को मदद होती इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की पर कोई फायदा अब तक नहीं हुआ इसलिए इसको पूरा बनवाने के लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि आप कृपया कलेक्टर@9893509012, S.D.M@9424166557 को फोन कर दबाव डालें। कैलाश@9575922217

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कोन लगावे आमा अमाली मोर सुगा रे...सुगा गीत -

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सुगा लोकगीत सुना रहे हैं :
कोन लगावे आमा अमाली मोर सुगा रे-
कोन लगावे जोडाली-
राजा राम लगावे जोडली – कई दिन लगावे जोडाली...

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

परमाणु उर्जा प्रोजेक्ट से हमारी ज़मीन खराब हो रही है, पानी का स्तर नीचे जा रहा है, इसे रोकना है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे कि उनके इलाके में परमाणु उर्जा प्रोजेक्ट से किसानो की खेती बर्बादी की कगार पर है क्योंकि जमीनों पर मशीने लगाने से जमीन ख़राब तो होती है और बोर के कारण पानी नीचे जा रहे हैं. मात्र कुछ रूपये देकर कम्पनी में काम,रोज़गार देने के बहाने जमीन हडपने का भी काम होता है, किसी को 5000 तो किसी को 20000 रूपये देकर कम्पनी ग्रामीणों के साथ छलावा कर रही है. लोगो की मांग है यह प्रोजेक्ट जल्द-से जल्द बंद होना चाहिए| मदद के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये कलेक्टर@9425575298,SDM@09424166557, उप सरपंच@9174990120, रामबिहारी पंच@-8120167451. पोया@9575922217

Posted on: Apr 12, 2017. Tags: KAILASH SHINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »