रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-डाफनीपारा, पंचायत-छिंदावाड़ा 03, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रायधर जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में घर में पानी घुसता है| और रास्ता में कीचड़ हो जाता है| बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268482921, सरपंच@7724954145, सचिव@9407614996.

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

पर्यावरण दिवस के बारे में बता रहे हैं...

अहमदनगर (महाराष्ट्र) से नरेंद्र हरियाणे पर्यावरण दिवस की बधाई दे रहे है:
पर्यावरण 1972 से मनाया जा रहा है पर्यावरण के बिना हम सब का जीवन अधूरा है पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिये पर्यावरण से ही पेड़ पौधे पशु पक्षी सब है पर्यावरण को दूषित न करे सभी लोग ज्यादा से ज्यादा साईकिल का उपयोग करें जिससे पर्यावरण बचा रहे अभी कोरोना काल चल रहा है वातावरण शुद्ध रखिये पर्यावरण को बचाइये|

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: MHARASHTRA NARENDRA HARIYANE STORY

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ना पड़ा ...

ग्राम-झाटलुर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) नाम-सोमारू गोटा जी बता रहे हैं, नक्सली समस्या की वजह से 12 साल पहले अपने मूल गाँव को छोड़ कर दुसरे जगह आकर बस गये हैं|गाँव छोड़ने की वजह इन्होने नक्सलियों को बताया|नक्सली लोग उनके गाँव आकर माँ को मारने वाले थे,इस कारण इन्हें गाँव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा| इन्होने सीजी नेट के श्रोताओं से अपील की है कि,सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा हम तक पहुचाने का प्रयास करे|संपर्क नम्बर@7489142156, CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR SOMARU VICTIMS REGISTER GOTA

खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं...

रूपचंद मांझी, ग्राम पंचायत-येरकुंड, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फसल के बारे में बता रहे हैं| बरसात के दिन में धान, कोदो, कोसरा, तिल, आदि कमाते है| ठंड के समय सरकारी उर्द, सरसों, हिरवा कमाते हैं, वे लोग घर में खाने के लिए ज्यादा उपयोग करते है| गोबर खाद डालने से स्वादिष्ट रहता है, और खाने से ताकतवर लोग रहते हैं| जब फसल करते हैं तो गांव के लोग गोबर खाद का प्रयोग करते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587180034.

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: BASTAR CG HARVEST LOHANDIGUDA STORY

नक्सलियों ने हमारे गाँव में आकर सब कुछ लूट लिया घर भी नहीं है

ग्राम-तालाउर गमंडी, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) ब्रिजलाल वड्डे जी कह रहे हैं कि वे एक पुलिस विभाग में कार्य करते हैं| और उनके गाँव में नक्सलियों का आतंक है| नक्सलियों ने हमारे गाँव में आकर सब कुछ लूट लिया| जिससे गाँव वालों के पास जरूरत की चीजें उपलब्ध नहीं है| और इनको सरकार की ओर से कुछ नहीं मिल पाया है| घर भी नहीं है, किराया के घर पे रहकर जीवन यापन कर रहे है | इनकी अपील है कि सरकार इन्हें रहने के लिए घर उपलब्ध कराएं|सम्पर्क@9407636945, जिला कलेटर@9425205669, CEO@9490957735.

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: BRIJLAL CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR REGISTER VICTIM WADDE

« View Newer Reports

View Older Reports »