ऐसी सुबह न आये आये न ऐसी शाम...शिव भजन-

ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक शिव भजन सुना रहे हैं:
शिव है शक्ति शिव है भक्ति शिव है मुक्ति धाम-
शिव है ब्रम्हा शिव है विष्णु शिव है ब्रम्हा महेश-
ऐसी सुबह न आये आये न ऐसी शाम-
जिस दिन जुबा पे मेरी आये न शिव का नाम-
ओम न:शिवाय ओम न:शिवाय-
मन मंदिर में वास है तेरा तेरी छवि बसाये-
प्यासी आत्मा बन के जोगन तेरी शरण में आये-
शिव है शक्ति शिव है भक्ति शिव है मुक्ति धाम...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG RAIGARH SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेशाब रुक जाने की समस्या का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेशाब रुक जाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पलास के फूल को इकट्ठ कर लें उसके बाद उसे पानी में डुबो दें उसके बाद चटनी जैसा बना लें और उस लेप पेशाब वाले जगह पर मेहंदी जैसा लेप कर लें, पेशाब की समस्या में आराम हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9424759941.

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARDH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : केलोस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी केलोस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन की दो कली को लेकर आठ टुकड़ा करके एक कांच के कटोरी में रख दें, 5 से 10 मिनट तक उसके बाद थोडा शहद मिलाकर सुबह शाम खाली पेट में सेवन करने से लाभ हो सकता है, ज्यादा गर्मी पड़ने पर इसका प्रयोग एक बार ही करे, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : धातु पौष्टिक बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी धातु पौष्टिक बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, बबूल की फल्ली बिना बीज वाली 100 ग्राम, बबूल की नरम हरी पत्तियां 100 ग्राम, बबूल की गोंद 100 ग्राम लें और चूर्ण बना लें, उसके बाद 100 ग्राम काली मुसली और 100 ग्राम सफ़ेद मुसली, 100 ग्राम सतावर, जंगली कोच में बीज 100 ग्राम और 100 मिश्री मिला लें, सभी को चूर्ण बना कर एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह खाली पेट गुनगुने दूध के साथ और रात को सोने से पहले सेवन करें, सबंधित विषय पर बात कर जानकारी ले सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी बुखार का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काली मिर्च 5 नग, तुलसी 11 नग, लौंग 2 नाग, थोड़ा अदरक, एक छोटी इलायची के दाने लेकर दरदरा चूर्ण बना लें, उसके बाद एक गिलास पानी में उबालें जब पानी उबलने लगे तो उसमे गुड़ और दूध डालकर छानकर रख ले, गुनगुना रहने पर सेवन करें, इसका सेवन भोजन के बाद दिन में दो बार करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचे नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »