Impact: Our water problem got solved after report on CGnet Swara, thanks...
पंचायत-भांसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, बोरिंग में 3 की जगह 2 सोलर प्लेट लगे थे, जिसके कारण बारिश के समय वोल्टेज नही मिलने से उन्हें पानी नही मिल पाता था, जिससे नदी-नाले से पानी लाना पड़ता था, जिससे लोग बीमार पड जाते थे, गांव में 44 परिवार और 213 जनसंख्या है, जो समस्या से जूझ रहे थे, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव और जिला पंचायत में कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके बाद समस्या का निराकरण हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की: रीना अधिकारी@9752205080.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG DANTEWADA IMPACT RINA ADHIKARI SONG VICTIMS REGISTER WATER
निकुन देवाल वातोर रोय नूनिले...गोंडी गोटुल गीत
ग्राम-लोहुतुर, पोस्ट-आमाबेडा लेकनार, ब्लॉक-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामबाई कोरेटी एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत को गोटुल में गाया जाता है:
रे रे लोयो रे रे रेला रे रे रेला-
रे रे ला रेला रे रे रेलोयो रे रे ला-
निकुन देवाल वातोर रोय नूनिले-
कोर कुशसोर दे वाती रोय नुनीले-
पोंग पेहचोर डोडा ते-
बोदिर भूम तोर वातोर रोय नूनिले-
कोर कूससोर भेट आती मर्यामी...
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: ANTAGARH CG GONDI GOTUL KANKER RAMBAI KORETI SONG
स्वास्थ्य स्वर : नीम की पत्तियों के औषधीय गुण और प्रयोग-
ग्राम-सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नीम के औषधीय गुण और उपयोग को बता रहे हैं, नीम मनुष्य के शरीर में उत्पन्न होने वाली अनेक बीमारियो मे लाभकारी होता है, चर्मरोग में बिस्तर पर नीम की पत्तियां बिछाकर सोने, पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने, सुबह पत्तियों का 10 ग्राम रस पीने से लाभ हो सकता है, सांथ ही नीम के तेल या रस से शरीर का मालिस भी कर सकते हैं, नीम के 8 से 10 पत्तो को दही में पीसकर लेप करने से शरीर का दाग मिट सकता है, इसका रस खून साफ करने और बढाने में मदद करता है, इसलिए नीम का 5 से 10 ग्राम रस प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9424167683.
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक चम्मच गेंदे के बीज और उतना ही मिश्री एक कप दूध के साथ सुबह-शाम प्रतिदिन कुछ हफ्ते सेवन करें, इससे लाभ मिल सकता है, गेंदे के बीज को सुखाकर रख सकते है, ये कही भी मिल जाता है, लोग इसे घरो में लगाते है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
शांति पदयात्रा बस्तर और यहां के आदिवासियों के लिए बहुत ज़रूरी है, इसमें सभी को जुड़ना चाहिए...
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला परलकोट, बस्तर संभाग, जिला-कांकेर के सांथी सुरेश कुमार कतलामी से 2 अक्टूबर 2018 को होने वाली शांति पदयात्रा पर चर्चा कर रहे हैं, वे अपनी गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि महात्मा गाँधी के जन्म दिन पर शुरू होने वाली शांति पदयात्रा जो आंध्र के चट्टी गाँव से शुरू होगी और 12 अक्टूबर को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर तक आएगी वह पूरे बस्तर क्षेत्र और आदिवासी समाज के लिए बहुत अच्छा और बहुत जरुरी है, ये बस्तर के आदिवासियों और बस्तर क्षेत्र में शांति की पहली पहल है, इससे क्षेत्र की समस्याएं हल हो सकती है, बस्तर में आज जो अशांति है लोग उसे तोड़कर बाहर आना चाहते हैं, इसमें ज़्यादा से ज्यादा लोगो को जुड़ना चाहिए |

