कच्चा मकान है, बारिस के दिनों में दिक्कत होती है,आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम-इमली, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश पांडे बता रहे हैं, उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं, कच्चा मकान होने के कारण बारिस के दिनों पानी टपकता है, सीलन आ जाता है| रमेश का कहना है, आवास सर्वे सूची में नाम है, गरीबी रेखा में नाम है लेकिन आवास नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर आवास दिलाने में मदद करें: संपर्क@8770993371. CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA PMAY RAMESH PANDE

रोड के अभाव में हमारे गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है, कृपया मदद करें...

सुकुलराम कश्यप, ग्राम पंचायत पालम के सरपंच, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि उनके पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल तक रोड नहीं है। दोनों गांवों के बीच 4 किमी की दूरी है। पालम तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुँच पाता है। बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7347007597, सचिव@7000599185, सीईओ@8889251366.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CC ROAD CG LOHANDIGUDA PALAM PMGSY SUKULRAM KASHYAP

ये रुन्जारु रुजाऊं दीदी रुमका ये कयंग दादा ले...उड़द खानी गीत-

ग्राम-ककनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मोहन यादव के साथ गाँव के साथी गुड्डीराम जो एक उड़द खानी गीत सुना रहे है जो चैत महीने में गाया जाता है:
ये रुन्जारु रुजाऊं दीदी-
रुमका ये कयंग दादा ले-
रोटा टे पिटटे कोय हो होय...

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR CG GUDDIRAM LOHANDIGUDA SONG

हमारे पारा में रोड की समस्या है आने जाने में समस्या होती है, बोलने पर ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-कृष्णनगर धमनी खारापारा, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से देवबरशन बता रहे है कि उनके गाँव के खारापारा में लगभग 1 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं उसके कारण स्कूल बच्चो को आने जाने में समस्या होती है उसके लिये सरपंच सचिव के माध्यम से विधायक को आवेदन भी दिये है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सपरंच@9516210006, 8251810001, रोजगार सचिव@8889599636, संपर्क@8462927713.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DEVBARSHAN ROAD PROBLEM

आवा रे चला चला चला रे...झारखंडी गीत-

आवा रे चला चला चला रे-

Posted on: Oct 03, 2021. Tags: GEET GRAM SABHA

« View Newer Reports

View Older Reports »