जब कोरोना आया दिल में डर लाया...गीत-
भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रावन कुसराम कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
जब कोरोना आया दिल में डर लाया-
मत डरना मेरे भाई-
किसको बताऊँ साधा उपाय-
स्वच्छ साफ रहना पानी उबाल के पीना-
घर में रहन बाहर न जाय-
किसको बताऊँ साधा उपाय-
गर्दी में रहना नहीं ज्यादा बात करना नहीं...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA GADCHIROLI MH SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से दूर रहना मोर दादा रो...गीत-
भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रावन कुसराम कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
चाईना से आया कोरोना, कोरोना-
कोरोना से दूर रहना मोर दादा रो-
कोरोना से, कोरोना से डरना नहीं है-
उसे दूर भागना है, उसे दूर भागना है-
साफ सुथरा से रहना दादा रो-
आना जाना, आना जाना मत करना घर में बैठे रहना...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA GADCHIROLI MH SONG VICTIMS REGISTER
रामा लिहिन अवतार हो शुभ घड़ी आई राम नवमी...गीत-
नगर पंचायत-भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट रामनवमी के अवसर पर एक सोहर गीत सुना रहे हैं:
रामा लिहिन अवतार हो शुभ घड़ी आई राम नवमी-
आई राम नवमी, आई राम नवमी-
कौशिल्या के राम जी जनमे-
अयोध्या में बाजे बधाई हो शुभ घड़ी आई राम नवमी-
सुमित्रा जी के जनम लक्ष्मण भैया-
तोरे रंग को मन भाय हो-
रामा लिहिन अवतार हो शुभ घड़ी आई राम नवमी...
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: GADCHIROLI KANHAIYALAL KEWAT MH SONG VICTIMS REGISTER
आप एक कॉल से किसी की मदद कर सकते हैं...
सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई की से जोनसी बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर से एक संदेस उठाया था जिसे हेमराज ठाकुर ने रिकॉर्ड किया था हेमराज ने 2018 में सड़क निर्माण में काम किया था जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, इस संबंध में ठेकेदार से बात करने पर पता चला कि उनका मेट से कोई संपर्क नहीं है, नेटवर्किंग के जरिये कई लोग सड़क निर्माण में जुड़ जाते हैं, जिनको काम के बारे में जानकारी नहीं होती है हेमराज भी उनमे से एक हैं इसलिये उन्होंने हेमराज को ठेकेदार से सारी बात बताने के बारे में कहा, इतना होने के बाद अगले दिन उन्हें जानकारी मिली की ठेकेदार ने अपनी गलती मानी और हेमराज को काम का पैसा देने को कहा है|
Posted on: Apr 01, 2020. Tags: JONASI MH MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER
कॉल कर समस्याओं को हल कराने में मदद...
सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से रेचल वर्गिस बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट ऐप से एक संदेश चुना था, जो शाला भवन को लेकर था निवासी शाला भवन के लिये आवेदन कर रहे है लेकिन उसमे काम नहीं हो रहा है, इस संबंध में दसमू नुरेटी जो स्कूल के शिक्षक हैं उन्होंने बताया स्कूल में 20 विद्यार्थी हैं, शिक्षक 2010 से भवन के लिये प्रयास कर रहे हैं, भवन नहीं होने से एक छोटे से कमरे में 5 कक्षा के बच्चो को एक साथ बैठा कर पढ़ाते हैं, इस प्रकार से समस्या अभी भी बनी है उसमे कोई सुधार नहीं हुआ है, इस प्रकार रिचेल ने इस समस्या को हल करने अपना सहयोग दिया है, सीजीनेट सभी श्रोता इस प्रकार से एक कॉल कर समस्या को हल कराने में मदद कर सकते हैं|
