मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से तनवी रमन एक सोहर गीत सुना रही हैं:
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है-
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है-
पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है-
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है-
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है-
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है-
किसी और चीज की, अब दरकार ही नहीं है-
तेरे साथ से गुलाम, अब गुलफाम हो रहा है...
Posted on: Jan 12, 2020. Tags: BIHAR CG MUZAFFARPUR SONG TANAVI RAMAN VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गिलोय को एक फिट लेकर उसको उंगली के बराबर काट लें, उसके बाद उसमे एक गिलास पानी डाल दें, पांच तुलसी की पत्ती, दो काली मिर्च पीसकर और 50 ग्राम गुड़ डालकर काढ़ा बना ले, उसके बाद सुबह शाम सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 12, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कुहू कुहू कर करती कोयल सबसे मिला बोलो...गीत-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकुरवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता कश्यप और शाक्षी एक गीत सुना रहे हैं :
कुहू कुहू कर करती कोयल सबसे मिला बोलो-
लाला लाला लाला ला ला ला-
बन जाओ तुम चंदा जैसी बनके राज दुलारी-
कुहू कुहू कर करती कोयल सबसे मिला बोलो...
Posted on: Jan 12, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत दर्द का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं फांगरा की ताजी पत्ती को 15 ग्राम लेकर 15 ml पानी में पकाकर अर्क बना लें, उसके बाद गुनगुना रहने पर जिस तरफ का दांत दर्द हो रहा हो उसके विपरीत वाले कान में 5 बूंद डालें, दूसरा चिरचिटा या अपामार्ग का पंचांग को लेकर उसे पानी में उबालें और उस पानी से कुल्ला करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
दीन्दा राजु राजु नोना दीन्दा राजु राजु नोना नोना ले...गीत-
ग्राम-केरलापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखराम उसेण्डी और राम उसेण्डी एक गीत सुना रहे हैं :
दीन्दा राजु राजु नोना दीन्दा राजु राजु नोना नोना ले-
वोर राजू अव्तूर नोना रोय अदेन किता राजू नोना रोय्लुग-
गोटुदे हथेक नोना इंगो रोयलोय-
परमल कोरो गुटु रोय निग कोरोलोय-
जल्योरी ओटेर कीतू नोना रोयलिग़-
जनम कोतोर दादा रिलुग रिलोय...
