दिल्ली : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 7 लोग राशन नहीं है खाने को कृपया मदद करें...

बलवीर सिंह दिल्ली से गाँव खेडाकुर्द दिल्ली 182 नियर के पास मकान नम्बर 157 में अपने परिवार के साथ रहते है | उनके परिवार में 7 लोग है लॉकडाउन के कारण खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9582120715. (167644)

Posted on: May 18, 2020. Tags: BALVEER SINGH CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था हो गई है वे अब खुश हैं, और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@8358850827.

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: फोन करने पर हमारे पंचायतो में स्वास्थ्य और खाने की सुविधा हो गई है, सब खुश हैं...

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वैभव केसरवानी बता रहे हैं कि अभी संकट का समय है इसमे सभी को मिलकर संकट का सामना करना है, सरकार ने जो नियम बताये हैं उसको पालन करना है, और जो सुरक्षा कर्मी डॉक्टर काम लगे हैं उनका सहयोग करना है, इसके साथ ही उनके निवेदन अनुसार गाँव, पंचायतो में स्वास्थ्य और खाने की सुविधा हो गई है वे सभी खुश हैं, और सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9893396947.

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आंवले का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आंवला का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, बवासीर के मस्सो से अगर रक्त स्राव हो रहा है तो 3 से 8 ग्राम आंवला चूर्ण दही के मलाई के साथ दिन में तीन बार लेना है, दूसरा दस ग्राम चूर्ण के साथ चूर्ण के मात्रा से दो गुना मिश्री मिलाकर 250 मिली लीटर ताज़ा जल के साथ 15 दिन सेवन करने से स्वपन दोष में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: May 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

भोजन रखने से ख़राब हो जाता है, राशन मुहैया कराने में मदद करें...

नयागांव, फेस 2, सेक्टर 87, नोयडा (उत्तर प्रदेश) से नियातुद्दीन बता रहे हैं, लॉक डाउन के चलते खाने पीने की दिक्कत है, परिवार में 5 सदस्य हैं, वे मजदूरी करने आये थे| उनका कहना है, भोजन मिलता है, लेकिन उसे अधिक समय तक नहीं रख सकते ख़राब हो जाता है, राशन के लिये निवेदन किये लेकिन राशन नहीं मिल रहा है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि राशन मुहैया कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8860283347. (167690)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NIYATUDDIN NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »