हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है, इसको हम बढ़ायेंगे...हिंदी दिवस पर गीत
सुनील कुमार हिन्दी दिवस पर एक गीत सुना रहें हैं :
हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है-
इसको हम बढ़ायेंगे-
सुनेंगे सुनायेंगे-
बात सबको बतायेंगे-
सीखेंगे सिखायेंगे-
दुनिया को बतायेंगे-
पढ़ेंगे पढ़ायेंगे-
“हिन्दी दिवस “मनायेंगे...
Posted on: Sep 14, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सुन लो सुन लो कुर्बानी की कहानी, याद करेगी ये दुनिया दीवानी...ईद पर गीत
ईद उल जोहा (बकरीद) की शुभकामना एवं कुर्बानी की कहानी मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार गीत के माध्यम से सुना रहें हैं:
सुन लो सुन लो कुर्बानी की कहानी-
याद करेगी ये दुनिया दिवानी-
मोहम्मद का सहयोगी इब्राहिम इमानदार था-
इब्राहिम भी अपने मोहम्मद पर कुर्बान था-
मोहम्मद भी जाँच रहा था इब्राहिम कितना महान हैं-
मोहम्मद ने माँगी कुर्बानी सबसे प्यारी चीज का-
इब्राहिम सोच में पड़ गया, बेटा से ही तो प्यार हैं-
कुछ पल न इसमें गंवाया, दिया बेटे को इब्राहीम ने कुर्बानी-
याद करेगी....
मोहम्मद के करामात से नर भेड़ बन गया-
इब्राहीम ने मोहम्मद का पल में विश्वास जीत लिया-
कभी न होगी ये किस्सा पुरानी-
याद करेगी ये दुनिया दीवानी...
Posted on: Sep 13, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मुबारक मुबारक ईद मुबारक : ईद पर्व पर शुभकामना गीत...
बिहार से साथी सुनील कुमार ईद पर्व पर शुभकामना गीत सुना रहें हैं :
मुबारक मुबारक ईद मुबारक-
मुसलमान हिन्दू का प्रेम मुबारक-
इंसानियत की बात सभी ने कहीं हैं-
प्यार मुहब्बत में दुनिया सही है-
रहे न किसी को किसी से शिकायत-
चलो कुरबानी के महत्व को जाने-
कदम बढ़ाये सबको अपनाने-
न रहे कोई दु:खी करे हम इबादत-
सबको मिले प्यार खुशियां हजार-
अमन में रहें पूरा संसार-
भाईचारा रहे, न करे कोई शिकायत...
Posted on: Sep 13, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आज सियाजी के होखेले सगाई अंगना में खरा बाभन मांगले बधाई...बिहारी नेग गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक नेग गीत सुना रहे हैं:
आज सियाजी के होखेले सगाई-
अंगना में खरा बाभन मांगले बधाई-
शादी के कराई नेग दीउ सीआ माई-
अंगना में खरा नाई मांगले बधाई-
नहछू कराई नेग दीउ सिआ भाई-
अंगना में खरा मालिन मांगले बधाई-
मउरी बनाई नेग दिउ सिआ माई-
अंगना में खरा डोमिन मांगले बधाई-
डाला बनाई नेग दिउ सिआ माई-
अंगना में खरा चेरिआ मांगले बधाई-
गोर के धुआई नेग दीउ सिआ माई-
Posted on: Sep 12, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
अक्षर से लगलबा सनेइया सजन हमरा...साक्षरता गीत
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सुनील कुमार मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से एक गीत सुना रहें हैं:
अक्षर से लगलबा सनेइया सजन हमरा-
साक्षर करा दो न साक्षर करा दो हमारा-
कजरा कजरोटा हमरा मन हो न भावे-
कोपिया पेन्सिल ला दो सजन हमरा-
अक्षर से लगलबा सनेइया सजन...
