IMPACT: हमारे घर में चार महिना से बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था, सीजीनेट में शिकायत करने से बना...
ग्राम-बड़ेकक्लूर,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर-(छत्तीसगढ़) से आस्मती कुंजाम बता रही है,कि उनके घर में चार महिना पहले बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था उन्होंने सीजीनेट के साथियों से शिकायत करने पर एक महिना से घर का बिजली ट्रांसफर बन गया| इसलिए वो सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9407955265.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: AASMATI KUNJAM BADEKAKLOOR BASTANAR BASTAR CG IMPACT
सीसी रोड नही होने से आने जाने होती है परेशानी...कृपया मदद करें
ओझा पारा, ग्राम पंचायत-लक्खापुरी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा, माला बाई, गणेश्वरी कोर्राम, बता रहे हैं, कि उनके गाँव में इन्द्रा के घर से माला बाई के घर तक सीसी रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में उन्हें आने-जाने में बहुत तकलीफ होता है| कई बार उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं,लेकिन आज तक प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7828077644, CEO@7247497636.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: CG INDRA MALA KONDAGANV PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, कई बार आवेदन दे चुके है, ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चलनपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में आयतु बता रहें कि उनकें गांव में पानी की बहुत समस्या है| 15 घर का बस्ती है, नाला से गंदा पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात करके पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@7587130513, सरपंच@7580761696. CEO@9406016762, PHE@9406078557,6261717578.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
पारा में हैण्डपम्प नही लगा है, नाला से पानी लाना पड़ता है, वहां 30 घर का बस्ती है,
ग्राम पंचायत-गुडियापदर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयामा राम कर्मा बता रहें हैं कि उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में हैण्डपम्प नही लगा है, नाला से पानी लाना पड़ता है, वहां 30 घर का बस्ती है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@7725838085, कलेक्टर@8458956694, PHE@ 07782222224.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
पानी की समस्या है, नाले का पानी उपयोग करते हैं-
ग्राम-काजपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से अनिल कुमार मंडावी बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@07782222224.
