हमारे हैंडपंप से लाल पानी निकलता है, सोलर पंप लग जाए तो अच्छा पानी मिल सकता है...
ग्राम-लावाघोरी, पंचायत-घघरा, जनपद पंचायत-भरतपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से मलिका यादव बता रहे हैं कि उनके सनोहर डोल पारा में गुंजन यादव के घर के पास एक हैंडपंप है जिसमे लाल पानी निकलता है, यदि उसमे सौर उर्जा पंप लग जाए तो अच्छा हो सकता है, इसके लिए उन्होंने लोक सुराज में आवेदन दिया, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है, दिए गये संबंधित अधिकारियों के नंबरो पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: CEO@9685287888, कलेक्टर@9111670003. मंत्री@9425255174. मलिका यादव@9165081193.
Posted on: May 15, 2018. Tags: MALIKA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के पावन माटी, हमर आन-बान अउ शान है...गीत
ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार देवांगन छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर एक गीत सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ के पावन माटी, हमर आन-बान अउ शान है-
आप सबो झन ला सुनील देवांगन के प्रणाम है-
यहां के खेती करैया भईया, बहिन दीदी मन-
जैसे राम कृष्ण अउ सीता हैं-
यहां के गुरतुर बोली अमृत भाषा, जैसे रामायन गीता है...
Posted on: May 09, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
पंडो पारा में हैण्ड पम्प नहीं है, लोग कुए का गंदा पानी पीते हैं और अक्सर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पान कुंवर पंडो और बंदी पंडो बता रही हैं कि उनके गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था ना होने के कारण वे कुँए का पानी पीते हैं, जो गंदा और बदबूदार है, जिससे लोग बीमार पड़ते रहते हैं, जिसके लिए उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही होती, बीमार पड़ने पर ईलाज करना होता है जिसका असर उनके आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे| सरपंच@9669850894, CEO@9926193680. संपर्क नंबर@8461042796.
Posted on: May 09, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
कुदरगढ़ी मय्या तू, सुनले मोर पुकार, उठा दे पाँव बाजे घुंगरू, छूम छूम छन नन...भक्ति गीत
आमाडांड, ग्राम-धरसेड़ी, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से करणसिंह पंडो एक देवी भक्ति गीत सुना रहे है:
अरे कुदरगढ़ी मय्या, तोर पय्या लागु तोर-
उठा दे पाँव बाजे घुंगरू, छूम छूम छन नन-
अरे कुदरगढ़ी मय्या, तोर पय्या लागु तोर-
कुदरगढ़ी मय्या तू, सुनले मोर पुकार-
उठा दे पाँव बाजे घुंगरू, छूम छूम छन नन...
Posted on: May 08, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
बीमार और गर्भवती महिलाओं को खटिया पर चार लोगो के द्वारा उठाकर ले जाना पड़ता है...
ग्राम-धरसेड़ी, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ननकूसिंह, बता रहे है कि गाँव में पुलिया नही होने के कारण बहुत समस्या होती है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है, आवागमन भी बंद हो जाता है, अगर किसी बीमार को या जरुरी काम से बाहर जाना हो तो बहुत ही मुश्किल होता है, यहाँ पर गर्भवती महिला, स्कूल जाने वाले बच्चो को खासकर समस्या होती है, बीमार व्यक्तियों को एवं गर्भवती महिलाओं को खटिया पर चार लोगो के द्वारा उठाकर ले जाना पड़ता है|इस हेतू कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिया परन्तु ध्यान नही दे रहे है:कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534.ननकूसिंह@7089487022.
