बाल मित्र शाला में होमी बन जाऊँगा...भीली शिक्षा गीत
ग्राम-लोडी, तहसील-धार, जिला-धार (म.प्र.) से सुनील वास्कले शिक्षा पर भीली भाषा में एक गीत सुना रहे है:
बाल मित्र शाला में होमी बन जाऊँगा-
दादा रो मरो नावा लिखाड़ी दे-
नावा लिखाड़ी बेटा बोकडा कौन चरावा-
बोकडा-बोकडा सब भाई चराई लावा...
Posted on: Oct 26, 2016. Tags: SONG SUNIL WASKLE VICTIMS REGISTER
हमार बलमा भी जवानवा सखी...फ़ौजी गीत
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत प्रस्तुत कर रहे है,जो फौजी भाईयों पर आधारित है जिसमें फौजी की पत्नीं अपने पति की काबिलियत की तारीफ करते हुए अपने सहेलियों को बता रहीं है:
हमार बलमा भी जवानवा सखी-
फौजी है सूट-बूट में दिशन्वा में घुमले-
सिमवा पर देशवा तिरंगा फहरावे ले-
कभी दुश्मनवा के घुसें ना देहले-
अपन देशवासियों के चेन से सुते देहले-
तिरंगा रंग में रंगा ले सखीं...
देशवा के रक्षा खातिर हरदम घुमले-
प्राण ना के अपना चिंता ना करले-
चिंता ना हो चिंता ना हो-
हमूं बलमा पर कुर्बान सखी
हमर बलमा जवानवा सखी...
Posted on: Oct 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
ग्राम पंचायत लाइव : आंगनवाड़ी 5 साल से बंद है पर पंचायत में वार्ड सदस्यों की भी कोई नहीं सुन रहा...
ग्रामसभा की बैठक में वार्ड पंच बंद पड़े आंगनवाड़ी का मुद्दा उठा रहे है पर कोई सुन नहीं रहा । बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा । ग्राम सुमेरा, प्रखंड-कुडन्नी, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) की ग्राम सभा बैठक से सुनील कुमार के साथ गीता देवी है जो बता रही है कि सुमेरा पंचायत भवन के पास एक आंगनवाडी भवन है जो लगभग 5 साल साल से बंद है इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास भी किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया CEO को फोन करें@8544412684 । अधिक जानकारी के लिए गाँव के साथियों का नम्बर@7493046598, चन्द्रकला@7564973265, मीरा@7070511681, गीता@9771515232, सुनील@9308571702
Posted on: Oct 25, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : लीची की फसल को अब दो महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा...
लीची की फसल को अब २ महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा । अब तक यह फसल सिर्फ ४ दिन से एक सप्ताह तक ही सुरक्षित रखी जा सकती है । जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार उनके यहां लग रहे लीची अनुसंधान केंद्र के बारे में बता रहे हे जो भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर बार्क के प्रयास से लगाया जा रहा हैं जो लगभग एक 75 लाख से 1 करोड़ रूपये तक के खर्च से तैयार होगा । इसमें १ टन लीची की प्रोसेसिंग एक घंटे में की जा सकेगी । इससे किसानों और व्यापारियों को बहुत लाभ होगा । इस पहल के लिए वे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का बहुत धन्यवाद कर रहे हैं जो मुजफ्फरपुर के गौरव को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं । लीची के कारण ही मुजफ्फरपुर को मीठा शहर कहा जाता है । सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Oct 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मुनि का अहम् और छिपकली की कुर्बानी की कहानी...
महाभारत के युद्ध के पश्चात युधिष्ठिर द्वारा यज्ञ किया जा रहा था | इस यज्ञ में आमंत्रण के लिए जब सेवक दुर्वासा मुनि के पास पहुँचे तो मुनि ने आमंत्रित लोगो के बारे में जानना चाहा तो सेवक ने बताया तैतीस करोड़ देवी देवता को पूछा गया है | इस पर मुनि ने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया | यज्ञ के पश्चात भोज का आयोजन था | मुनि द्वारा माया रचा गया | जिसमें चील के द्वारा एक मरे हुए सांप को भोजन वाले बरतन में गिरा दिया |यह सब छिपकली देख रही थी | उसने सोचा कि अब क्या किया जाए ? थोड़ी ही देर में यज्ञ समाप्ति के बाद खीर परोसा जाएगा | छिपकली ने उसी समय खीर में छलांग लगा दी और गर्म खीर मे तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी | आसपास के लोगो ने छिपकली को काफी भला बुरा कहा | बरतन से जब खीर फेका जा रहा था तो उसमें मरा हुआ सांप देखकर सब लोगो को समझ आ गया कि भोज में आये लोगो के जान बचाने के लिए छिपकली ने अपनी कुर्बानी दे दी |सुनील कुमार@9308571702
