वनांचल स्व: त्योहारो पर वन की भूमिका...
ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) ग्राम पटेल सुन्दर नरेटी बताते हैं कि वो नयी फसल खाने से पहले देवी देवताओं को चावल, दूध और शक्कर से अच्छा पकवान बनाकर चढ़ातें हैं, फिर उसके बाद ही वो खाते हैं। साजा के पेड़ को अपना इष्टदेव मानकर उस पर महुआ चढातें हैं। सभी आदिवासी मिलकर पूजा अर्चना भी करते हैं, उसके बाद सभी आदिवासी उसको खातें हैं। हरियाली पर भेलवा का पत्ता खेत में चढातें हैं माना जाता है कि भेलवा बहुत उपकारी होता है। कहीं कहीं पर भेलवा कि जगह नीम चढ़ाया जाता है। आज से 30-35 वर्ष पहले जंगल से बांस लाकर उसकी गेड़ी बनाकर 2 किलोमीटर दूर तक जाकर खेलते थे। दीपावली पर खेत से ढाल लाकर घर के आंगन में सजाते हैं। वन से पत्ता लाकर उसकी माला बनाकर जानवरो को पहनाते थे।(RM)
Posted on: Jan 02, 2021. Tags: CG KANKER SUNDAR NARETI VANANCHAL SWARA
2014 में बाढ़ के कारण उनके खेत काफी मात्रा में नुकसान हुआ है मुआवजा नही मिला...मदद करें
ग्राम-बड़े कुरुषनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव ( छत्तीसगढ़ ) से मनकर बघेल बता रहे हैं कि 2014 में बाढ़ के कारण उनके खेत काफी मात्रा में नुकसान हुआ है, उनके खेत के ऊपर तरफ पुलिया है जो टूट गया है| टूट जाने के वजह से पानी तेज बहाव के कारण उनके खेत खेती करने लायक नही है, पूरे नाले में परिवर्तन हो गया है, अत वे इससे परेशान है आज तक उन्हें प्रशासन के तरफ से कोई भी सहयोग राशि नही मिली है, जबकि इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को दिया लेकिन अब तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| ये साथी मदद की मांग कर रहे हैं, दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@6261305081, कलेक्टर@9399394695, संपर्क नम्बर@8103481510. (161973) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: DEM ISSUE SONG VICTIMS REGISTER
बच्ची 1 साल कि हो चुकी है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का पैसा अब तक मिला...कृपया मदद करें
ग्राम-लफंदा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोलू कोल (आदिवासी) बता रहे हैं कि उनके बच्ची हुई है, अब वे लगभग 1 साल कि हो चुकी है लेकिन आज तक उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का पैसा 16000 नही मिला है जबकि वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को निवेदन किये हैं पर अब तक कोई लाभ नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| कलेक्टर@9893775673, महिला बाल विकास@9993535264, कोडीनेटर@9893075667. संपर्क नम्बर@9630516206 (180335) MS
Posted on: Dec 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WOMEN ISSUE
मेरे हिसाब से शिक्षा तथा आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देना चाहिए तभी हिंसा में कमी अ सकती हैं...
संबलपुर (उड़ीसा) से विजय कुमार बेहरा जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ पर अपनी विचार बता रहें हैं की ये जो बस्तर में लोगों साथ हो रहीं हिंसा को समाप्त या कम करने के लिए सबसे पहले जागरूकता तथा शिक्षा की ज्यादा जरूरत हैं तभी जाकर हिंसा से उभर आयेंगे इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने में कम होगी और जो आर्थिक स्तिथी कम उसमे भी सुधार आ जाएगी यही मेरी राय हैं.RK
Posted on: Oct 01, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER
मध्य भारत की नई शांति प्रक्रिया में आपका स्वागत है...
इस सन्देश को हिंदी में सुनने के लिए 1 दबाइये, इसी सन्देश को गोंडी भाषा में सुनने के लिए 2 दबाइए और हल्बी में सुनने के लिए 3 दबाइए
आज से ठीक 40 साल पहले, 1980 के साल में, बारिश के बाद, लगभग इसी समय नक्सली आंदोलन के नेता, दण्डकारण्य के जंगलों में पहली बार आए थे | दण्डकारण्य का जंगल, जैसा आप जानते हैं आँध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओड़िशा और मध्यप्रदेश यानि इन 6 राज्यों में फैला हुआ है |
सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 सालों में ही माओवादियों और पुलिस के बीच चल रही इस हिंसा में 12 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं इसमें 2700 पुलिसकर्मी थे और शेष 9300 आम नागरिक | गैर सरकारी अनुमान के अनुसार मृतकों की संख्या इससे काफी अधिक है क्योंकि जंगल के अंदर के इलाकों में हो रही हत्याओं की अक्सर रिपोर्टिंग नहीं होती
हम आपसे आपकी राय पूछना चाहते हैं कि लगातार 40 सालों से चल रही इस हिंसा से, जिससे आम नागरिक रोज़ाना परेशान हो रहे हैं और हज़ारों की संख्या में परिवार बर्बाद हो रहे हैं, उसे कैसे रोका जा सकता है?
यदि आप समझते हैं कि यह एक राजनैतिक समस्या है और इसका समाधान बातचीत करके निकालना चाहिए तो कृपया अपने फोन के की बोर्ड पर 1 दबाइए
यदि आपको लगता है कि इस समस्या को हिंसा यानि पुलिस और मिलिट्री की मदद से ही हल किया जाना चाहिए तो कृपया 2 दबाए
यदि आप इस समस्या को कैसे हल किया जाए इस पर अपनी बात विस्तार से रखना चाहते हैं तो कृपया 3 दबाकर अपना सन्देश रिकार्ड कीजिए | 3 दबाने के बाद बीप की ध्वनि के बाद बोलना शुरू कीजिए और आपको अपनी बात 3 मिनट में पूरी करनी है
सन्देश के पहले अपना नाम और पता ज़रूर बताइए
आपका सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद उसे कन्फर्म करने के लिए फिर से 1 दबाइए
आपका सन्देश रिकॉर्ड हो गया है
यदि आपसे कोई भूल हुई है या आप इस पूरे सन्देश को फिर से सुनना चाहते हैं तो कृपया 0 दबाइये
इस जनमत सर्वेक्षण का परिणाम हम आपको अगले 2 अक्टूबर को होने वाली नई शान्ति प्रक्रिया की चुप्पी तोड़ो ई रैली के दौरान बताएंगे | आपका अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद |
