3 साल से तालाब अधूरा पड़ा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देते-

ग्राम-कान्हागाँव, पंचायत-एड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से योगेश्वर ठाकुर बता रहा है डबरीकरण कार्य अभी भी अधूरा है, बताया जा रहा है कि 3 साल पहले डबरी निर्माण कार्य हितग्राही योगेश्वर ठाकुर के नाम से इस डबरी कार्य इस समय अधुरा पड़ा है जिसे कई बार सरपंच सचिव को बताया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर समस्या से निदान कराने में सहयोग करे : मुंगली (सरपंच)@9424172702, संतूराम (सचिव)@9406079559. योगेश्वर ठाकुर संपर्क@7587025350.

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: CG KAIHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

त्योहारो में रोजगार छुपा है, मिट्टी के बर्तन एक उदाहरण-

ग्राम-एडका, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू उमेटी बता रहे हैं, वे मिट्टी के बर्तनो का व्यापार करते हैं, अभी दिवाली का त्यौहार आने वाला है जिसमे लोग मिट्टी के बर्तनों का उपयोग पूजा में करते हैं, वहां दिवाली के दिन मिट्टी के नये बर्तन में खिचड़ी बनाने की परंपरा है, खिचड़ी मे कई चीजे मिलाते हैं, उसके बाद खिचड़ी की पूजा कर उपयोग करते हैं, ये परंपरा सालो से चली आ रही है, ये अक्षय तृतीय के समय मनाया जाता है, इन दिनो मिट्टी के बर्तनो की खपत ज्यदा होती हैं, इस तरह मिट्टी के बर्तन बनाने वालो को पैसा कमाने का एक मौका मिलता है, जो उनके रोजगार का साधन है और इससे उनकी रोजी रोटी चलती है|

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये...देशभक्ति गीत

ग्राम-दण्डवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रिका पोटई और जय श्रीसंत एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
तू मेरा धर्मा तू मेरा कर्मा तू मेरा अभीमान है-
हर कर्म अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिये-
दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये-
हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिये-
हिन्दू मुश्लिम सिख के इसाई हम वतन हम नाम है-
जो करे इनको जुदाई बस हम नहीं-
तू मेरा धर्मा तू मेरा कर्मा तू मेरा अभिमान है...

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

30 से 40 सालों से मिट्टी की मूर्तियां बनाकर, कर रहे है आमदानी....

ग्राम पंचायत-ऐड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) ऐड़का बाजार से प्रभु राम पांडे बता रहा है अपनी हस्त कला के बारे मूर्ति 30 से 40 सालों से मिट्टी प्रतिमाएं तैयार कर लोगों को बेचते है कई प्रकार की मूर्तियों को रूप देते है. आज के इस युग में अनेक प्रकार से उत्सव मनाते है गणेशोत्सव, विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा में मूर्ति खरीदने आने वाले लोगों को वे मिट्टी से बनी प्रतिमा ही विराजित करने की अपील करते हैं| प्रभु राम पांडे बताते हैं कि उन्होंने यह कार्य करने से आमदानी भी होता है जिसे हम अपनी जरूरतों को पूरा करते है. प्रभु राम पांडे@7587304871.

Posted on: Oct 15, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG STORY VICTIMS REGISTER

गोंडी गीत : री री लोयो रेला रेला...

ग्राम-महका, पंचायत-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दूरशु राम सलाम गोंडी गीत सुना रहा है:
री री लोयो रेला रेला री री लोयो रेला रेला-
सोलिक सी रिक सो दादा, लेयेर दादा-
री री लोयो रेला रेला री री लोयो रेला रेला-
अगा बगा डोर लेयोर दादा-
अगा बगा डोर लेयोर दादा-
री री लोयो रेला रेला री री लोयो रेला रेला...

Posted on: Oct 14, 2019. Tags: MOHAN YADV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »