शौचालय अधूरा है बनवाने के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-कनेरा, पंचायत-पल्ली, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) कमले शौचालय की समस्या बता रही हैं, उनके नाम से शौचालय आया था जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है उन्होंने गढा खोदने का काम किया था उसका पैसा भी उन्हें नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406135780, सचिव@9407590927, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. बुदेश्वरी कोर्राम@9406044376.
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA
नदी में पुल नहीं बना है आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं, वे ग्राम पंचायत कटरा और ढपनीपनी गाँव के बीच एक नदी है जिसमे पुल नहीं बना है, दोनों तरफ घाट है जिसे चढ़कर लोगो को जाना पड़ता है, इससे लोगो काफी दिक्कत होती है कई बार लोग उसमे गिर चुके हैं गिरने से उन्हें चोट लग जाती है, गाँव में वाहन नहीं जा पाते जिससे लोगो को हास्पिटल जाने में भी दिक्कत होती है ये समस्या कई साल से है पहले लोग सामान ले जाने के लिये कांवर का उपयोग करते थे, लेकिन अभी वाहन हैं और उसी रास्ते से जाना पड़ता है जिससे परेशानी होती है समस्या को हल कराने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन काम नहीं होता समस्या आज भी वही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8959903256. जिला कलेक्टर@07752223344, ब्लाक CEO@7393915855, सचिव@9754145039, सरपंच@7697507040.
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मितानिन के पास नाम दर्ज कराया था लेकिन योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-सिलहाटी, तहसील-लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रोशनी जोशी बता रही हैं कि उन्होंने बच्चे की डिलीवरी के समय उन्होंने अपना नाम मितानिन के पास दर्ज कराया था लेकिन उन्हें सरकार के योजना के तरफ जो पैसा बच्चे के जन्म में बाद माँ को मिलता है उन्हें नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर बात कर उन्हें योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9399700243. संपर्क नंबर@8839014805.
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
टूटे हुये बर्तन को बनाया तूने प्रभू...गीत-
ग्राम पंचायत-मुलाकिसोली, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकाम बालकृष्णा एक गीत सुना रहे हैं :
टूटे हुये बर्तन को बनाया तूने प्रभू-
जल जल के किचन से उबाला तूने प्रभू-
हाले लुईया, हाले लुईया, हाले लुईया-
टूटे हुये बर्तन को बनाया तूने प्रभू...
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG KONTA MADAKAM BALKRISHNA SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
आराधना हो आराधना खुदावन यीसू की आराधना...गीत-
ग्राम पंचायत-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पंडा रुकमणी एक गीत सुना रही हैं :
आराधना हो आराधना खुदावन यीसू की आराधना-
शांति दाता की आराधना-
मुक्ति दाता की आराधना-
पवित्र मन से आराधना-
सेवी मन से आराधना-
आराधना हो आराधना खुदावन यीसू की आराधना...
