नवजात बच्चे की आयु वृद्धि के लिए पंवरिया समुदाय द्वारा घर पर आकर किया जाने पंवरिया गीत एवं नाच...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से एम अखलाख अहमद पवरिया नाच के बारे में बता रहे हैं:
बच्चे के जन्म के पश्चात बच्चे की आयु वृद्धि के लिए पंवरिया समुदाय द्वारा घर पर आकर पंवरिया गीत जिसमें सोहर ,बधाइयाँ एवं खिलौना गीत नृत्य के साथ ढ़ोलक झाल खंजरी के साथ गाया जाता हैं । इसमें नेग जोग का प्रचलन हैं बच्चे के घर से इस नृत्य के समाप्ति पर अनाज कपड़ा पैसा दिया जाता हैं । गांव जवार लोक कलाकारों का जनसंगठन के माध्यम से लोकसंस्कृति को संरक्षण संवर्धन के लिए 10 दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया हैं जिसे 30 सितम्बर को वीणा कंसर्ट सभागार में बिहार एक विरासत कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जायेगा जिसमे पंवरिया नाच भी दिखाया जाएगा । सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Sep 29, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

लोक संस्कृति को बचाने बिहार एक विरासत कार्यक्रम मुजफ्फरपुर बिहार में ३० सितंबर से...

सुनील कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) से भारतीय जन नाट्य संघ मुजफ्फरपुर बिहार के कार्यक्रम से संबन्धित बात कर रहें हैं । वे बता रहे हैं कि बिहार के बारे मे नयी पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जानकारी एवं कला को संरक्षित संवर्धित करने के उद्देश्य से 30 सितम्बर को वीणा कन्सर्ट सभागार ,हरिसभा मुजफ्फरपुर बिहार मे बिहार एक विरासत कार्यक्रम का आयोजन होगा .जिसमें बिहार के ग्रामीण संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, निबंध, चित्रकला में अपनी विरासत को सामने लाने के गांव से लेकर शहर तक के बच्चे एव युवा सम्मिलित होंगे.जिसमें गांव जवार ,स्वर्णिम कला केन्द्र ,किलकारी बाल केन्द्र एवं शहर के अन्य विद्यालय के छात्र सम्मिलित होंगे ।
सुनील@9308571702

Posted on: Sep 28, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

समय आ गइल अबहु भईया: भोजपुरी देशभक्ति गीत...

सुनील कुमार मुजफ्फरपुर बिहार से भोजपुरी भाषा में देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
समय आ गइल अबहु भईया-
करे के बा चढ़ाई-
मंत्री चाहे मजदूर के बेटा-
देश के सैनिक बन जाई-
करी देश के सेवा सबहु-
चुप न रहब , लड़ब अबहु-
मातृभूमि के रक्षा खातिर-
सिखब अड लड़ाई-
दुश्मन के बुरी नजर बा-
आपन हिन्दुस्तान पर-
देश के युवा जाग गईल बा-
छोड़ल अब रजाई...

Posted on: Sep 19, 2016. Tags: SUNIL KUMAR

जय जय जय विश्वकर्मा महाराज, सृजन के देव हो तुम पर नाज...श्रम देव गीत

सुनील कुमार , मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार ) से विश्वकर्मा गीत सुना रहें हैं :
जय जय जय विश्वकर्मा महाराज-
सृजन के देव हो तुम पर नाज-
कल करखाने में तुम हो विराजे-
निर्माण हो वहाँ तुम काजे-
श्रम के देव महान-
झांझ मृदंग ढ़फली बाजे-
पुरी दुनिया में तुम हो विराजे-
घर घर होत हैं सम्मान...

Posted on: Sep 17, 2016. Tags: SUNIL KUMAR

हिन्दी हैं हम करोड़ो करोड़, देश की रक्षा करने वाले...गीत

सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से हिन्दी दिवस पर गीत सुना रहें हैं :
हिन्दी हैं हम करोड़ो करोड़-
देश की रक्षा करने वाले-
देश की आन पर मरने वाले-
आपस में कोई गैर नहीं हैं-
मजहब की तकरार नहीं हैं-
हिन्दी हैं हम कुछ और नहीं हैं-
हमें जुदा संसार नहीं हैं-
नस- नस से जो लहू बहा है-
साथ बहा है , साथ सहा है-
एक ही रास्ते कदम बढ़ा है-
हमें नजर में एक जहाँ हैं-
ख्याल नई दुनिया का लाओ-
गम आलम को दूर हटाओ-
प्यारे ऐ हम वतनों आओ-
भारत को आबाद बनाओ-
मिलकर सब आवाज उठाओ...

Posted on: Sep 15, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »