पीड़ितों का रजिस्टर: बी.एस.एफ. के सैनिको ने ग्रामीणों को एक हफ्ते तक बंधक बना कर बेरहमी से पीटा...
ग्राम-पचांगी, थाना-बढ़गाँव, तहसील-भानप्रतापुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से देवेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि वे लोग अपने गाँव मे काम कर रहे थे, बी.एस.एफ. वाले आये पूछताछ किये और मारपीट करने लगे| उन्होंने खा की तुम सबकी शिकायत हुई है और हम सभी को दुर्गकोंदल ले गए| वहाँ उन्होंने हमें 7 से 8 दिन तक बंदी की तरह रखा और मारपीट भी की| परिवार वालों ने जमानत करे, उन्हें इस मामले में चार साल तक पेशी के लिए कांकेर का चक्कर भी काटना पड़ा| 2 साल उन्हें सुनवाई के लिए जगदलपुर जाना पड़ा| उनके पास सुनवाई में जाने के लिए भी पैसे नहीं थे, उन्होंने अपनी समस्या गाँव के लोगों को बताई, गाँव वालों ने चंदा कर उनकी सुनवाई में हिने वाले खर्च में उनकी मदद की| सुनवाई के दौरान उन्हें अपनी बकरी और लगभग 1.5 लाख का धान भी बेचना पड़ा| सम्पर्क@7587207759. GT
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: CG DEVENDRA KANKAR KANKER KUMAR VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस वालों ने नक्सली समझकर जेल ले गयें...
ग्राम-आतुरबेड़ा, पंचायत-भैंसगांव, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तरबस्तर कांकेर, छ.ग. से सोमारू राम उसेंडी बता रहे हैं, मैं घर में अपने बच्चों के साथ चूल्हे के पास बैठा था, तभी पुलिस वाले आए और कहा आपको थाने में बुलाया गया है। वह अपने गांव के सरपंच और पटेल को लेकर गए और वहाँ उनसे पूछ-ताछ भी नहीं की और 1 सप्ताह भानुप्रतापपुर में रखा। फिर वहाँ से कांकेर जेल ले गए, 3 माह तक वहीं रहे फिर वहाँ से उन्हें जगदलपुर जेल में ट्रांसफ़र किया गया, 6 माह तक वहीं रहे फिर वहाँ से दुर्ग जेल में भेज दियागया वहाँ 8 माह तक रहे। फिर उनके घर वालों ने उनकी जमानत कराई, इस दौरान उनके लगभग 1.50 लाख रूपए खर्च हुए। सरकार की तरफ से अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला है, सभी साथी से मदद कि अपील कर रहें है। संपर्क@7646869560.
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: CG KANKER POLIC VICTIM REGISTER SOMARU USENDI VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: 2001,2002 में घटना हुआ था, बहुत दिक्कतों को समाधान करना पड़ा...
ग्राम नीबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़ जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बलराम हुड़का पिता फूलसिंह बता रहें है कि उनके पिता जी का घटना 2001,2002 में हुआ उस समय उनके माता पिता ने बहुत दिक्कतों को समाधान करना पड़ा परंतु कोई प्रकार के उन्हें मदद नहीं मिली इसलिए साथियों से अनुरोध कर रहे है शासन के तरफ से उन्हें मदद मिले अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406281394. (185233) GT
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: BALARAM HUDKA CGVICTIMS REGISTER KANKER VICTIM MAOIST
पीड़ितों का रजिस्टर: 2011-12 से नक्सल पीड़ित हैं, और अभी तक कोई सहयोग राशी नही मिला हैं...
ग्राम पंचायत-साल्हेभाट, कोल्यारी पारा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से गेंदलाल मंडावी बता रहे हैं, नक्सल पीड़ित परिवार हैं, इनके गांव में भी बहुत लोग पीड़ित हैं, और उनको सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला हैं, 2011-12 से मांग कर रहें हैं, लेकिन अभी तक सरकार से कोई सहयोग राशी नही मिला हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305041945. GT
Posted on: Jun 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG GENDLAL MANDAVI VICTIMS REGISTER VICTIM MAOIST
पीड़ितों का रजिस्टर: ठेकेदार का काम करतें थे, लेबरों को पैसे देने के लिए गयें थे, फिर उनको रास्ता मे
ग्राम-केरलापाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कल्याणी मानिकपुरी बता रहे हैं, उनके पति ठेकेदार का काम करतें थे, लेबरों को पैसे देने के लिए गयें थे, फिर उनको रास्ता में नक्सलियों ने पकड़ लिए और कुछ देर तक रखे, उनके साथ में 2 लोग थे उनको छोड़ दियें, और उनके पति को मार दियें, घटना होने के बाद कोई सहारा नही था, फिर उन्हें शासन के तरफ से एक लाख रुपयें पैसा मिला था, पहले बहुत परेशानी होती थी अपने बच्चों का पढ़ाने लिखाने के लिए उनके पास पैसा नही था| सरकार से निवेदन कर रहे हैं, उनको नौकरी दिया जाए ताकि उनके बच्चो का पालन पोषण हो सकें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7067721856. GT
