जय जय जय विश्वकर्मा महाराज, सृजन के देव हो तुम पर नाज...श्रम देव गीत

सुनील कुमार , मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार ) से विश्वकर्मा गीत सुना रहें हैं :
जय जय जय विश्वकर्मा महाराज-
सृजन के देव हो तुम पर नाज-
कल करखाने में तुम हो विराजे-
निर्माण हो वहाँ तुम काजे-
श्रम के देव महान-
झांझ मृदंग ढ़फली बाजे-
पुरी दुनिया में तुम हो विराजे-
घर घर होत हैं सम्मान...

Posted on: Sep 17, 2016. Tags: SUNIL KUMAR

हिन्दी हैं हम करोड़ो करोड़, देश की रक्षा करने वाले...गीत

सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से हिन्दी दिवस पर गीत सुना रहें हैं :
हिन्दी हैं हम करोड़ो करोड़-
देश की रक्षा करने वाले-
देश की आन पर मरने वाले-
आपस में कोई गैर नहीं हैं-
मजहब की तकरार नहीं हैं-
हिन्दी हैं हम कुछ और नहीं हैं-
हमें जुदा संसार नहीं हैं-
नस- नस से जो लहू बहा है-
साथ बहा है , साथ सहा है-
एक ही रास्ते कदम बढ़ा है-
हमें नजर में एक जहाँ हैं-
ख्याल नई दुनिया का लाओ-
गम आलम को दूर हटाओ-
प्यारे ऐ हम वतनों आओ-
भारत को आबाद बनाओ-
मिलकर सब आवाज उठाओ...

Posted on: Sep 15, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है, इसको हम बढ़ायेंगे...हिंदी दिवस पर गीत

सुनील कुमार हिन्दी दिवस पर एक गीत सुना रहें हैं :
हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है-
इसको हम बढ़ायेंगे-
सुनेंगे सुनायेंगे-
बात सबको बतायेंगे-
सीखेंगे सिखायेंगे-
दुनिया को बतायेंगे-
पढ़ेंगे पढ़ायेंगे-
“हिन्दी दिवस “मनायेंगे...

Posted on: Sep 14, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सुन लो सुन लो कुर्बानी की कहानी, याद करेगी ये दुनिया दीवानी...ईद पर गीत

ईद उल जोहा (बकरीद) की शुभकामना एवं कुर्बानी की कहानी मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार गीत के माध्यम से सुना रहें हैं:
सुन लो सुन लो कुर्बानी की कहानी-
याद करेगी ये दुनिया दिवानी-
मोहम्मद का सहयोगी इब्राहिम इमानदार था-
इब्राहिम भी अपने मोहम्मद पर कुर्बान था-
मोहम्मद भी जाँच रहा था इब्राहिम कितना महान हैं-
मोहम्मद ने माँगी कुर्बानी सबसे प्यारी चीज का-
इब्राहिम सोच में पड़ गया, बेटा से ही तो प्यार हैं-
कुछ पल न इसमें गंवाया, दिया बेटे को इब्राहीम ने कुर्बानी-
याद करेगी....
मोहम्मद के करामात से नर भेड़ बन गया-
इब्राहीम ने मोहम्मद का पल में विश्वास जीत लिया-
कभी न होगी ये किस्सा पुरानी-
याद करेगी ये दुनिया दीवानी...

Posted on: Sep 13, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मुबारक मुबारक ईद मुबारक : ईद पर्व पर शुभकामना गीत...

बिहार से साथी सुनील कुमार ईद पर्व पर शुभकामना गीत सुना रहें हैं :
मुबारक मुबारक ईद मुबारक-
मुसलमान हिन्दू का प्रेम मुबारक-
इंसानियत की बात सभी ने कहीं हैं-
प्यार मुहब्बत में दुनिया सही है-
रहे न किसी को किसी से शिकायत-
चलो कुरबानी के महत्व को जाने-
कदम बढ़ाये सबको अपनाने-
न रहे कोई दु:खी करे हम इबादत-
सबको मिले प्यार खुशियां हजार-
अमन में रहें पूरा संसार-
भाईचारा रहे, न करे कोई शिकायत...

Posted on: Sep 13, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »