हम मेहनतकस जग वाले से जब अपना हिस्सा मांगेंगे...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
हम मेहनतकस जग वाले से जब अपना हिस्सा मांगेंगे-
एक खेत नहीं एक देश नहीं, हम सारी दुनिया मांगेंगे-
यहां पर्वत-पर्वत हीरे हैं, यह सागर सागर मोती हैं-
यह सारा मान हमारा है, हम सारा खजाना मांगेंगे-
हम मेहनतकस वाले थे, जब अपना हिस्सा मांगेंगे-
हम मेहनतकस जग वाले से जब अपना हिस्सा मांगेंगे...
Posted on: May 09, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गांव में सड़क की समस्या है, बारिस के दिनों में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| सिंगपुर और मुनमुना के बीच सड़क की समस्या है| बारिश के दिनों कीचड़ हो जाता है| ग्रावासियों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें| सरपंच@9617207903. संपर्क नंबर@9754852798.
Posted on: May 07, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
गांव में पानी की समस्या है, 3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...मदद की अपील-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| ग्राम-बंसाटोला, पंचायत-कांदावानी में पानी की समस्या हैं | वहां पर जो नल है, खराब हो चुका है| लोग तीन किलोमीटर दूर पानी के लिये जाते हैं| गर्मी के दिनों में पानी लाने में काफी दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@9340141072, 6261592104. संपर्क नंबर@9575248234.
Posted on: May 07, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है-
हम लोग सरकार चुनते-चुनते पूरा जायदाद गवा दिये हैं-
रुके न जो झुके न जो, दबे न जो मिटे न जो-
हम इंकलाब है, जुलुम का जवाब हैं-
हर शहीद, गरीब का हमी तो ख्वाब हैं...
Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में होने वाली जलन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
संजीवनी आयुर्वेदिक केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्मी के दिनों में पेसाब में होने वाली जलन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| आधा गिलास चाय मे आधा गिलास पानी मिलाकर पियें| इससे लाभ हो सकता है| दूसरा एक चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच मिश्री एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से पेसाब में होने वाली जलन से आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
