स्वास्थ्य स्वर : स्वेत प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वेत प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अशोक की छाल 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, इलायची 50, सतावर 50 ग्राम, बंग भस्म 10 ग्राम, शुद्ध सिलाजीत 10 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट एक कप चावल पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अलसी का तेल 50 ग्राम और आरंड का तेल 50 ग्राम लें, दोनों को कांसे की थाली में लेकर अच्छे से मिलायें और जब क्रीम जैसा बन जाये तब उसे सोते समय काजल की तरह उपयोग करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेने के बाद नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नीम का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नीम का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, आँखों में खुजली और जलन होने पर 50 ग्राम नीम की पत्ती को मिट्टी के बर्तन में रखकर कंडे की आग में जलायें, जब जलकर राख हो जाये और ठण्डा हो जाये तब नीबू के रस में मिलाकर सुखा लें, उसके बाद उपयोग कर सकते हैं नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें उसके बाद ही उपयोग करें : संपर्क नंबर@ 9826040015.

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में जी मचलाने और उल्टी आने पर घरेलू उपचार-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाटा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक गर्मी के दिनों में उल्टी आने जी मचलाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लिये एक नीबू को काटकर उसमे नमक लगाकर कुछ समय के लिये रख दें उसके बाद उसे चूसें इससे उल्टी जी मिचलाना जैसी समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: कनकराम कौशिक@9179998149.

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सेनेटाईजर बनाने का घरेलू तरीका-

मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार आज जो महामारी फैली है, उसके लिये सेनेटाईजर उपयोग करने की बात हो रही है, सलाह दी जा रही है लेकिन ये गाँव में लोगो तक नहीं पहुंच पा रही है, बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसलिये आइये जाने इसे घर में बनाने का तरीका, इसे बनाने के लिये नीम की पत्ती 100 ग्राम और तुलसी की पत्ती और फिटकिरी, कपूर लेना हैं, उसके बाद नीम के पत्ती को साफ कर 1 लीटर पानी में उबलना है जब पानी अच्छे से उबल जाये तब उसमे तुलसी पत्ती, कपूर और फिटकरी को डालना है, कपूर और फिटकरी को पीसकर डालना है और उसे डिब्बे में रखकर उपयोग कर सकते हैं, इस प्रकार प्राक्रतिक तरीके से सेनेटाइजार बनाया जा सकता है : संपर्क नंबर@9308571702.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: BIHAR CORONA HEALTH MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »