इरोम शर्मिला और अन्ना हज़ारे...एक कविता
आज मेरा रोम रोम चीख रहा है, एरोम तुम्हारे लिए
चीख पुकार तो कब से दबी थी , गुस्सा भी चीख चीख के निकला था
vt स्टेशन पे तुम्हारी रिहाई की गुहार लगाकर, मानों तन और मनं ऐसा थरका था
लोगों को तुम्हारे बारे में बताना, लोगों को अफ्प्सा काले कानून के बारे में बता कर
मानो मनं कुछ तो हल्का हुआ था
लेकिन कुछ दिन से इस देश की गुहार देखकर, अन्ना हजारे पर प्यार देख कर
देश के कोने कोने से भर्ष्टाचार के यह एक आवाज़ सुनकर, खुश तो हूँ,
पर मेरा दिल चीख चीख के रो रहा है, मेरा दिमाग, मेरा तन.... इस क्रांति पे खुश है
पर मेरा दिल मेरा साथ नहीं है, मेरा दिल तम्हारे पास है इरोम
वोह तुम्हारे लिए रो रहा है
वोह इस देश को समझ नहीं पा रहा है , आखिर एक दिल है......
तुम दस सालसे भी ज्यादा से भूख हड़ताल पे हो,
तुम्हारे साथ एक भी भारतवासी नहीं आया
तुम AFSPA के काले कानून के खिलाफ हो, तुम्हें किसी ने नहीं अपनाया
किसी को मत बताना इरोम, यह एक ऐसी पहेली है
जिसका जवाब इंसानों के साथ बदलता हैं
हम अन्ना हजारे के साथ है, यह हमारी देश भक्ति है
हम अन्ना हजरे के साथ है, हम आम जनता के साथ है
जब हम तुम्हारे साथ है, हम देशद्रोही है
जब तुम्हारे साथ हैं, हम फ़ौज और जवानों के खिलाफ है
हम इस देश की सुरक्षा के खिलाफ है
भ्रष्टाचार तो बचपन से हमें, हमारी किताबों में भी एक गलत चीज़ है बताया गया है
पर इरोम, देश भक्ति हमें, केवल अपने देश को बचाना ही सिखाएगी
देश, फ़ौज , पोलिस—-देश भक्ति का अटूट अंग बन गए हैं
वह मेरी तुम्हरी लड़ाई में हमारे दुश्मन बन गए हैं
भ्रष्टाचार में लाखों करोड़ों के घपले हैं, पर अफ्प्सा , जैसे काले कानून के कारण
इस देश भक्ति के कारण, लाखों करोड़ों देशवासी मौत की नीद सो गए गए है
उनके मरने से उनके परिवार भी मर गए हैं,
और हम सब उनको आतंकवादी के नाम देकर....
देशभक्ति का प्रमाण देकर कहीं सो गए
इरोम, हम सरकार की इस बर्बरता को, देशभक्ति के परदे में देख नहीं पाते
कब हमारे देश वासी जागेंगे, और हम देश वासी बाद में , पहले इंसान है
इस एहसास को जान पायेंगे, कब इरोम कब
कब हजारों लाखों तुम्हारे साथ भी
भूख हड़ताल पे जायेंगे ,
कब इरोम कब, हमारे देशवासी, इस देशभक्ति का, मुखोटा हटाएँगे
अन्ना हजारे तुम्हारी जीत हो गयी है, तुम्हारे ८५ घंटों के अनशन से
लोकपाल बिल आएगा......., इरोम शर्मीला के दशक के अनशन पे
AFPSA हटा नहीं है, अन्ना क्या आप इरोम के साथ बैठोगे ?
क्या आप कानून के नाम पर जो लहू बह रहा है ?
उसको रोक पाओगे ?
कामायनी बाली महाबल
Posted on: Apr 10, 2011. Tags: Kamayani Bali
People need to visit places like Malkangiri
Sagarika Mudali a tribal girl from Malkangiri says government only sends money to develop this area. Only money can not help. People do not visit this area because they think it is Naxal affected area. One needs to visit the area then only it will develop
Posted on: Feb 24, 2011. Tags: MALKANGIRI SAGARIKA MUDALI
Demonstration against BSNL for bad services in Dantewada
Posted on: Jul 14, 2010. Tags: DANTEWADA MANOJ SHALIWAL SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे हो, छोटे-छोटे बच्चे है, खाने पीने की सामग्री से ख़तम हो गया है, कृपया मद्दद करें...
दीपाली गोडके जिला-अहमद नगर के रहने वाले है अभी वे केसनन तालुका-हवेली, वागोली पुणे में अपने परिवार के साथ रहती है, बता रही है कि वे लोग लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है | उनके पास खाने पीने का सामग्री ख़तम हो चूका है, उनके छोटे-छोटे बच्चे है खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9021358749. (167040)
Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CORONA PROBLEM DEEPALI GODAKE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
विश्व शांति के लिए जिएंगे हम, विश्व शांति के लिए मरेंगे हम...शान्ति गीत
मुजफ्फरपुर, बिहार से अंजली, अन्नू, कुमकुम और प्रियंका एक विश्व शांति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
विश्व शांति के लिए जिएंगे हम-
विश्व शांति के लिए मरेंगे हम-
रंग-नस्ल-भाषा भेद क्यों रहे-
जाति-धर्म-क्षेत्र भेद क्यों रहे-
भेद ये मिटेंगे या मिटेंगे हम-
विश्व शांति के लिए जिएंगे हम-
विश्व शांति के लिए मरेंगे हम-
अब कोई हिरोशिमा बने नहीं-
किसी के हाथ खून से सने नहीं-
प्रेम से घृणा को जीत लेंगे हम-
विश्व शांति के लिए जिएंगे हम-
विश्व शांति के लिए मरेंगे हम...
