एला कोरोना कईथे गा...कोरोना गीत-

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कन्हैया एक गीत सुना रहे हैं:
एला कोरोना कईथे गा-
महामारी कहथे गा-
एकर से जीवन ला बचाना है-
एला कोरोना कईथे गा-
महामारी कहथे गा-
एकर से जीवन ला बचाना है... (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG CORONA SONG JANJGIR CHAMPA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: सीजीनेट में फोन करने के बाद मदद मिल्री है,अब सुरक्षित घर पहुँच गये...

ग्राम-झलमला, पोस्ट-भईसों, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सेन बता रही हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, दिव्यांग हैं, स्कूल में पढ़ती हैं लेकिन जब से स्कूल बंद हुआ है तब से वहीँ हैं 3 माह हो चुके हैं, वे रायपुर अपना घर जाना चाहती हैं, लेकिन वे देख नहीं पाती हैं जिसके कारण आने के लिये व्यवस्था नहीं कर पा रही हैं और जहां रहती हैं वहां से कोई साधन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें अपने घर वापस आने के लिए मदद मिल गया, वे सुरक्षित घर पहुँच गये हैं, इसलिए ये साथी सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9174198733.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT JANJGIR CHAMPA SONG VICTIMS REGISTER

जितने पैसे थे पूरे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है, कृपया हमारी मदद कीजिए...

राजेश विश्वकर्मा शांति पार्क, जे जे नगर, वाघोली पुणे महाराष्ट्र 412207 से बोल रहे हैं कि वे ग्राम सोनसारी जिला जांजगीर चाम्पा राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं | पुणे में काम करने आए थे | दो महीने से कंपनी बंद है और कोई पैसे भी नहीं दे रही है | उनके पास जितने पैसे थे पूरे पैसे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है | वे मदद चाहते हैं कृपया उनकी मदद कीजिए | संपर्क@8657715850

Posted on: May 17, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA MH PUNE

हम दो दृष्टिबाधित लोग लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश में फंसे हुए हैं हम अपने घर जाना चाहते हैं...

मेरा नाम रवींद्र कुमार साहू है | हम दो दृष्टिबाधित लोग समीपनागर, तहसील कोतमा, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं | हम अपने घर ग्राम बोरसरा ब्लॉक नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा जाना चाहते हैं | मैंने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसका नंबर 387 है पर उसके बाद मुझे फिर फोन नहीं किया गया | मेरा फोन नंबर 6269358757 है | हमें घर जाना है और जहां हम अभी हैं वहां भी बहुत तरह की दिक्कत है | कृपया हमें मदद करें...

Posted on: May 17, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA KOTMA MP

जांजगीर चाम्पा का रहने वाला हूँ पुणे में फंसा हूँ दो महीने से काम नहीं है पैसे ख़तम हो गए हैं...

जे जे नगर वाघोली पुणे महाराष्ट्र से राजेश विश्वकर्मा बोल रहे हैं दो माह से कंपनी का काम बंद हो गया है कोई पैसा नहीं मिला है वे ग्राम सोनतरी जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं पूना में काम करने आए थे | उनका एक छोटा बच्चा भी है | अब पैसे ख़तम हो गए हैं | भोजन की दिक्कत है | कृपया मेरी मदद कीजिए | राजेश विश्वकर्मा @8657715850 (167468)

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBELM JANJGIR CHAMPA MH PUNE

« View Newer Reports

View Older Reports »