पीड़ितों का रजिस्टर: आर्थिक सहायता मिलना चाहिए

ग्राम ऊंचाकोट, पंचायत दर्रामेट, ब्लाक ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सुखराम जी बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग आना जाने करते थे। 2008 में नक्सलियों ने मारने के लिए प्लान बनाए थे। फिर नक्सलियों के मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर ।भागकर रहने के लिए आ गए। और झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं 6 परिवार हैं दो लड़का दो लड़की हैं। उन्हें सरकार के तरफ से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिला है। और उनका पूराना गांव जाने में अभी भी डर है। जाने से नक्सलियों लोग मार देंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898038856.

Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED HOUSE MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHHA VICTIM RAJISTAR

पीड़ितों का रजिस्टर: .मकान मिलने से सुविधा होगी .

ग्राम पंचायत फर्सगांव, ब्लाक नारायणपुर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से रूपधर पिता पुन उराम बता रहे हैं उनके पिता जी को नक्सलियों ने मारने की सूचना दिए थे। फिर नक्सलियों के मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर भागकर रहने के लिए आ गए। और अपना जीवन यापन कर रहे हैं सरकार के तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता 15000 मिला था। अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर@9302184771.

Posted on: Jan 31, 2023. Tags: CG DISPLACED MOAIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIM RAJISTAR

पीड़ितों का रजिस्टर: सरकारी नौकरी और जमीन चाइए कृपया मदद करें

ग्राम: अलबेड़ा, ग्राम पंचायत: कुथुल, ब्लॉक: ओरछा, जिला: नारायणपुर, राज्य: छत्तीसगढ़ की संतोराम वरदा (पिता का नाम: जोगाराम वरदा) ने बताया है कि उनके चाचा और छोटे भाई को 2011 में नक्सलियों ने बुरी तरह पीटा था और उस गांव से उनको नक्सलाइयों ने निकल दिए।अब वह नारायणपुर के गुदरी पारा (शांतिनगर साइड) में रहते हैं। संतूराम ने कहा कि गुदरी पारा में कुछ लोगों को मुआवजे के तौर पर कुछ आर्थिक मदद मिली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्हें रिपोर्ट का पेपर बाद में मिला, इसलिए उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। संथुराम ने बताया कि नारायणपुर थाने में कई बार पुलिस को आवेदन देने पर भी उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। उनके परिवार में पांच लोग रहते हैं।
संथुराम ने 5वीं तक पढ़ाई की है। उसने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। उसने कहा कि वह अभी अपने गांव नहीं जा सकता, नक्सली डर पूरी तरह से निकल जाने के बाद वह अपने पुराने गांव जाएगा।

इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर उनको आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति नंबर: 9406077166

Posted on: Jan 30, 2023. Tags: CG DISPLACED JOB KILLED LAND MOIST NARAYANPUR ORCHHA REGISTER VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर :रहने के लिए घर चाईए कृपया मदद करें।

ग्राम:पदेडा, ग्राम पंचायत:पदेड़ा,जिला:बीजापुर,राज्य:छत्तीसगढ़ से योगेश्वरी पागलीकर(पति का नाम:लेट वेंकट राव पागलिकर) बता रही है की 2006 में बीजापुर में रहने के लिए आयी थी। 2006 में उनके पति (वेंकट राव) को नक्सलियों ने मार डाला था। इसलिए योगेश्वरी ने गांव छोड़कर बीजापुर आ गईं।अब वह अपने तीन बच्चों के साथ रह रही है।योगेश्वरी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा 24 साल, लड़की 21 साल, छोटा बेटा 16 साल और सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।योगेश्वरी ने कहा कि उन्हें मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपये और सरकारी नौकरी दी गई।अब योगेश्वरी रहने के लिए घर चाहती हैं। आवास सुविधा के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक आवास उपलब्ध नहीं कराया है।इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करउन्हें मकान उपलब्ध कराएं।
संपर्क व्यक्ति संख्या:—————————————————————————————————————————Yogeshwari Paglikar (Husband’s name: Late Venkat Rao Paglikar) from Village: Padeda, Gram Panchayat: Padeda, District: Bijapur, State: Chhattisgarh is telling that she came to live in Bijapur in 2006. In 2006, her husband (Venkat Rao) was killed by Naxalites. So Yogeshwari left the village and came to Bijapur. Now she is living with her three children. Yogeshwari told that her elder son is 24 years old, girl is 21 years old, younger son is 16 years old and all the children are studying. Yogeshwari said that She was given Rs 1 lakh as compensation and a government job. Now Yogeshwari wants a house to live in. Have applied for housing facility but haven’t been provided accommodation yet. That’s why they are requesting CGNET colleagues to talk to the authorities and provide them house.
Contact Person Number:

Posted on: Jan 29, 2023. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLED MOIST REGISTER VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर:परिवार में किसी को सरकारी नौकरी दिलाने में कृपया मदद करें

ग्राम: चिन्नारी, पंचायत: चिन्नारी, जिला: नारायणपुर, राज्य: छत्तीसगढ़ संतोष यादव (पिता का नाम सरम यादव) 2011 में ग्राम चिन्नारी से नारायणपुर आये थे। उन्होंने कहा कि उनके बड़े पिता को पुलिस ने मार डाला था। संतोष यादव ने कहा कि नक्सलियों को शक था कि उनके पिता पुलिस के साथ हैं और उन्हें मारने के लिए हर शाम गांव में बैठकें करते थे। इसलिए वे नारायणपुर में इस डर से रहते हैं कि उनके पिता को भी मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार नारायणपुर में रहने आया है। उनका आरोप है कि सरकार उन्हें कोई मुआवजा नहीं दे रही है। संतोष यादव अब 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। उसके परिवार में अब तीन छोटी बहनें और एक मां है। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। संतोष यादव का परिवार गरीबी में है और चाहता है कि परिवार में किसी को सरकारी नौकरी मिले। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध करते हैं कि वे अधिकारियों से बात करें और कोई भी सरकारी नौकरी प्राप्त करें। संपर्क व्यक्ति संख्या: 9329904174————————————————————————————————————-Village: Chinnari, Panchayat: Chinnari, District: Narayanapur, State: Chhattisgarh Santosh Yadav (father’s name Saram Yadav) said that he came to Narayanpur from village Chinnari in 2011. They say that their elder father was killed by the police and that the Naxalites hold meetings in the village every evening to kill his father too. Santosh Yadav said that they came to live in Narayanpur fearing that their father would also be killed. They said that their entire family had come to live in Narayanpur. They complained that the government did not provide any compensation to them. Santosh Yadav is now studying in class 12. He said that his family now has three younger sisters and a mother. His father died two years ago. Santhosh Yadav’s family is in bad condition and someone in the family wants to get a government job. Hence they are requesting CGNet colleagues to talk to the authorities and provide any government job. Contact Person No:9329904174

Posted on: Jan 29, 2023. Tags: CG MOIST NARAYANPUR REGISTER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »