काम किये 3 वर्ष हो गया आज तक मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, अधिकारी गुमराह करते हैं.

>बरगीडीह, ग्राम पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जीतलाल, मेवालाल, कुंजलाल, बेमुनिया, सुखराम, अमरसाय, रामजीत, ब्रिजलाल और दिनेश बता रहे हैं कि उन्होंने वर्ष 2014-15 में तालाब निर्माण का काम किया था, जिसका पैसा नहीं मिला अधिकारी का कहना है पैसा मिलेगा लेकिन 3 वर्ष हो गये आज तक पैसा नहीं मिला इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, SDM@9165493212, रोजगार सचिव@7079246689, सचिव@9754816487, सरपंच@7773837136. संपर्क नंबर पुंजलाल@626888564

Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG JITLAL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बुभर-बुभर ईन्दी दाई पोरोड़ा डाभा ते...गोंडी रेला गीत

ग्राम-तोड़हुर, पंचायत-हनुमानपुर चौक, विकासखंड-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छतीसगढ़) से सुरेश कतलामी के साथ जैनी गावडे और सुशीला गावडे एक गोंडी रेला गीत सुना रहे हैं:
रे लोयो रेला रे रे ला रेला रे रे ला-
बुभर-बुभर ईन्दी दाई पोरोड़ा डाभा ते-

नूनी ये उगाय उगीनता था-
रामेपिट्टे मैंनला जोले मसोर नाडूम डाभा ते-
नूनी रवनल उगाय ता-
पिट्टे महिनाल थे नाडूम डाभा ते...

Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOELIBEDA SONG SURESH KATLAMI

कक्ष निर्माण हुए कई साल हो गये लेकिन आज तक दूसरा किस्त नहीं आया...

ग्राम पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, राजकुमार वर्मा , रामलाल बैस, धरम दास वैस, सियाराम वैस और अमर सिंह बता रहे हैं, उन्होंने विद्यालय में हेडमास्टर कक्ष का निर्माण कराया है, जिसके लिये पहला किस्त 1 लाख 37 हजार रूपए मिला था, लेकिन दूसरा किस्त आज तक नहीं मिला, निर्माण कार्य 2015 में पूरा हो चुका है, किस्त नहीं मिलने के कारण आज भी मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं बजट नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर दूसरा किस्त दिलाने में मदद करें : सरपंच@8462997411. (सियाराम वैस) संपर्क नंबर@9669593766.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR VAIS VICTIMS REGISTER

शौचालय बने डेढ़ साल हो गया है, आज तक योजना का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा बता रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय का निर्माण अपने लागत से कराया है, जिसका आधा पैसा उन्हें मिल गया है और आधा पैसा नहीं मिला है, सरपंच सचिव के पास आवेदन करने पर बोलते हैं अभी पैसा नहीं आ रहा है आने पर मिलेगा, शौचालय बने डेढ़ साल हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें योजना का पैसा नहीं मिला, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : बसंतलाल वर्मा@9516513961, सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, CEO@9926192534.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR TOILET VARMA VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती..

ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, हेमंतलाल वैस और अमर सिंह गोंड बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 हरिजन पारा में पानी की समस्या है, लगभग 6 सौ मीटर दूर से लोग पानी लाते हैं, लगभग 20 साल से ये समस्या बनी है, मोहल्ले में 15 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, पारा में हैण्डपंप के लिये उन्होंने आवेदन किया लेकिन आज तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, PHE@9599733942. (अमर सिंह गोंड) संपर्क नंबर@9174907106

Posted on: Sep 17, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR VARMA VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »