मेरा घर के आगे साईंनाथ...भजन-

सीजीनेट श्रोता गुजरात से भावेश ठाकुर जो दृष्टिबाधित हैं एक भजन सुना रहे हैं:
मेरा घर के आगे साईंनाथ-
तेरा मंदिर बन जाये-
जब खिड़की खोलू तो-
तेरा दर्शन हो जाये-
जब आरती हो तेरी-
मुझे घंटी सुनायी दे-
मुझे रोज सुबेरे साईनाथ-
तेरी सूरत दिखाई दे...

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: BHAJAN BHAVESH THAKUR GUJARAT

हमारे महिला समूह ने सरकार से उधार लिया है और दोना पत्तल बनाकर बेचने का काम करते हैं...

ग्राम-कसोंदा ब्लॉक्-गुंडरदही जिला बालोद (छत्तीसगढ़) से किरण ठाकुर बता रही है ये अपने गाँव में 1 वर्ष से बचत महिला समूह चला रही है इनके समूह 12 सदस्यों का है एक बैठक में एक सदस्य 20 रूपये राशि जमा करते हैं यदि समूह के कोई सदस्य लोन लेता है तो 2% ब्याज लेते हैं इसके अलावा समूह के माध्यम से दोना-पत्तल बेचने का काम करते हैं इसके लिए सरकार से 1 लाख रूपये का लोन लिए थे शादी घर वालों से दोना पत्तल की मांग आती है अभी हमारे काम की बस शुरुआत है | एक छोटा सा किराना स्टोर भी चलते हैं और समूह द्वारा किश्त पटाते हैं इस प्रकार अपने काम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहते है: संपर्क नंबर@8085126257 (169664)  CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: CG GROUP GUNDARDEHI BALOD HELP KIRAN THAKUR SELF SONG VICTIMS REGISTER

खाना पकाने का काम करते हैं, काम बंद, घर का किराया नहीं दे पा रहे, घर का गुजारा नहीं होता...

W ब्लाक, गली नंबर 1, मकान नंबर 7, छतरपुर, दिल्ली से सुबागो ठाकुर बता रही हैं उनकी माँ खाना पकाने का काम करती हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण घर चलाने में दिक्कत होती है, मकान किराया नहीं दे पा रहे हैं, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 4 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7428657916. (167351)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG SUBAGO THAKUR VICTIMS REGISTER

वार्ड में पानी की समस्या है हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-करसी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम ठाकुर बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड नंबर 4 में पानी की समस्या है गाँव में हैण्डपंप हैं लेकिन वो जमीन में धस गया है जिसके कारण पानी नहीं निकलता हैं, वार्ड में एक हैण्डपंप और है जिसमे पानी के लिये लाइन लगाना पड़ता है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8396871133, ब्लाक CEO@9826520171, PHE@9826288040. संपर्क नंबर@9009626152.

Posted on: Apr 07, 2020. Tags: CG PROBLEM SIYARAM THAKUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

कॉल कर मदद करने की अनोखी पहल...

सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से सारा ठाकुर बता रही हैं कि उन्होंने सीजीनेट से एक समस्या उठाया जो रीवा जिले से है, जिसमे पानी की समस्या को लेकर दिलीप कुमार ने संदेश रिकॉर्ड किया है, उन्होंने पहले संपर्क नंबर पर बात कर समस्या की जानकारी ली, उसके बाद ठेकेदार से संपर्क किया, जिसमे जानकारी मिली कि सुनील गुप्ता को काम शौप दिया गया है, सुनील से बात करने पर उन्होंने ने बताया कि उनका ठेका ख़त्म हो गया है और गाँव में एक हैण्डपंप बनवा दिया गया है और उनके जगह पर त्रिपाठी जी काम कर रहे हैं, बात करने से ये निष्कर्ष निकला कि ये समस्या कोरोना वायरस के ख़त्म होने के बाद हल हो पायेगा, इस तरह से सारा ने समस्या को हल करने के लिये अधिकारियों से संपर्क किया और मदद करने के लिये अपना सहयोग दिया, इस प्रकार आप भी दूसरो की मदद कर सकते हैं|

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: MH MUMBAI SARA THAKUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »