2 वर्ष पहले शौचालय खुद बना लिया हूँ, पैसा मांगने पर नहीं आया बोलते हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-चित्राही बैगानटोला, पंचायत-कंचनपुर, ब्लॉक-समनापुर जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) के निवासी संतोष अहिरवार के साथ कन्हैयालाल बैगा पिता बुद्धूराम बैगा हमारे श्रोताओं को अपनी समस्या बता रहे हैं कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारतअभियान के तहत हर घर में शोचालय दिया जा रहा है इनका भी आया था पर ये 2 वर्ष पहले सवयं बना लिए है पर अभी तक सरकार द्वरा शोचालय का पैसा नहीं दिया गया है सरपंच के पास जाने से अभी पैसा नहीं आया बोलता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इन्हें शोचालय का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर @6262831605 सरपंच छबीलाल @9753291311 ब्लॉक CEO @7089659087 (170961) CS

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: KANHAIYALAL BAEGA SAMNAPUR DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER

पी एम आवास का घर 3 वर्ष से अधूरा है, पूरा पैसा न मिलने के कारण त्रिपाल लगाकर रहते हैं...

ग्राम-चित्राही बैगानटोला, पंचायत-कंचनपुर, ब्लॉक-समनापुर जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) के निवासी श्री सम्मुलाल पिता श्री कतकू ये बता रहे हैं कि इनका पी एम आवास योजना 3 वर्ष पहले आया था जो अभी तक पूरा नहीं बना है छत लेविल तक बन पाया है पूरा पैसा न आने के कारण छत नहीं ढल पाया उसी मकान में त्रिपाल लगाकर रहते हैं सरपंच के पास जाने से पूरा पैसा आ चूका है बोलता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से अपील करते है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके पी एम आवश का पैसा दिलवाने में मदद करें ताकी ये अपने घर का छत ढलवा सकें: संपर्क नम्बर @6262831605 सरपंच @9753291311 ब्लॉक CEO@7089659087 (170965) CS

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SAMMULAL SAMNAPUR DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

मैं बहुत गरीब हूँ, मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, कृपया मदद करें...

ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार रावत बता रहे है कि वे बहुत गरीब है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, कई बार सर्वे के बाद भी नहीं मिला, बरसात के समय घर में पानी टपड़ता है और नीचे गीला हो जाता है पूरा परिवार गीले जगह पर रहना पड़ता है उनका कहना है कि आवास मिलना चाहिए | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क@6262501722, C.E.O@9407803480, कलेक्टर@9893775673. (170920) NM

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM REWA MP SANTOSH KUMAR RAWATH SONG VICTIMS REGISTER

जो बोता है वही कटता है, जो नहीं बोता है वही रोता है...गीत-

अटरिया खुर खुसियान टोला, गाड़ासरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुनवा रहे हैं:
जो बोता है वही कटता है-
जो नहीं बोता है वही रोता है-
जो बोता है वही कटता है-
जो नहीं बोता है वही रोता है... (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: DINORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

कई बार आवेदन कर चुके हैं पर 3 साल से शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिल रहा है...

ग्राम-रूसा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से 65 वर्षीय बुज़ुर्ग प्रकाश जी बता रहे हैं, उनके नाम से शौचालय निर्माण के लिये आदेश आया था लेकिन उसका पैसा नहीं मिल रहा है, 3 साल आवेदन किये हो चुका है लेकिन आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है, उन्होंने शौचालय के संबंध में सभी चीजे सरपंच के पास जमा किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि शौचालय निर्माण का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264455245. सचिव@8349473601, रोजगार सहायक@9926730104. (170590) (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG TOILET VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »