गांव में सौर ऊर्जा नहीं लगा हैं पानी के लिए उनको पर्याप्त पानी नहीं मिलती हैं,
ग्राम पंचायत- सिल्फु, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहें हैं उनके गांव में सौर ऊर्जा नहीं लगा हैं पानी के लिए उनको पर्याप्त पानी नहीं मिलती हैं, अभी वहाँ के लोग नदी से झिरिया बना कर के पानी लातें हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के नल लगवाने मे मदद करें : सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR SAUR URJA SUNIL GAWDE
बासुरी की धुन-
ग्राम पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बासुरी की धुन सुना रहे हैं, ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
Posted on: Aug 05, 2021. Tags: BASURI DHUN CG RUPLAL MARAVI SURJAPUR
पीड़ितों का रजिस्टर: घर में आराम कर रहे नागरिक को नक्सली बताकर गिरफ्तार किया...
ग्राम-पचांगी, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बिरजू राम पिता सुखराम बता रहे हैं, कि वे घर पर आराम कर रहे थे, तभी बी.एस.एफ. के कुछ जवान उनके घर आए| उन्होंने उनसे कहा कि आपको पंचायत के पास बुलाया गया है| पंचायत के पास पहुँचने पर कहा कि साहब ने बुलाया है, यह कह कर उन्हें पहाड़ की तरफ ले जाया गया| वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी, उनके पैरों में गहरी चोटें आयी| बिरजू होश खो चुके थे, जब तक वह कुछ समझ पाते उन्होंने खुद को दुर्गकोंदल थाने में पाया| उन्हें कांकेर जेल भेज दिया गया| उनको छुड़ाने के लिए परिवार वालों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा, पेशी में लगभग 40 हजार रूपये खर्च हुए, पैसो के इंतजाम के लिए उन्हें उधार लेना पड़ा, जिसका ब्याज़ अभी भी चूका रहे हैं, सम्पर्क:- धनसिंह कोर्राम @9425292387.
Posted on: Jun 28, 2021. Tags: BIRJU CG KANKER RAM VICTIM MAOIST VICTIM REGISTER
एक बेटी करे पुकार की माँ मुझे जग में आने दो...
रतनगढ़, जिला-जुरू, (राजस्थान) से खेमलता सोनी एक बेटी के समबन्ध में गीत सुना रही है:
एक बेटी करे पुकार की माँ मुझे जग में आने दो-
मुझे भी जीवन जीने का अरमान सजाने दो-
संसार में आकर नही किसी पर बोझा बनूंगी मैं-
पढ़ लिखकर रोशन मात-पिता नाम करूंगी मैं-
बेटी-बेटा से कम नही सबको दिखलाने दो...
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: JURU KHEMLATA SONI RJ
मै 5 एकड़ जमीन में खेती करता था,इस वर्ष गाँव का एक आदमी रोक लगा रहा है,कम्पलेंन करने पर कोई नहीं सुनते
ग्राम-बिछिहर, पंचायत-भूमन, ब्लॉक-जावा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी सुखलाल प्रजापति बता रहे हैं कि इन्हें शासन के तरफ से 5 एकड़ जमीन खेती करने को मिला है जिसका सरकार के तरफ से जमीन का पट्टा-ऋणपुस्तिका काँपी आदि सब मिल गया है और पटवारी भी जमीन नापी कर चुके है इसके बाद भी गाँव का एक बड़ा आदमी जमीन पर रोक लगा रहा है थाने में कम्पलेन भी किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ अभी खेती करने का समय है खेती नहीं करने दे रहा है बहुत गरीब है खेती नहीं करेंगे तो गुजारा नहीं होगा इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके जमीन दिलवाने में मदद करें: @9893727075 तहसीलदार जावा @9993474575 (170834) CS
