पंचायत में योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है, हमें शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है-

ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं कि गाँव में न कोई योजना पहुंच पाता है और न लोगो को योजना का लाभ मिलता है, उनके घर में शौचालय नहीं है, एक किलोमीटर दूर शौच के लिये जाना पड़ता है, दयासागर देख नहीं सकते दृष्टी बाधित हैं, उनका कहना पंचायत में कुछ ही लोगो को इस योजना का लाभ मिला है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था, जिस पर अस्वासन मिला लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7489853324. कलेक्टर@8817153055. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

नहीं तोसे रो बरसाना...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-निमाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
नहीं तोसे रो बरसाना-
बो महिना अंदर में बीते-
महीना पालना मा झूले-
फूल से ये मुस्काने-
नहीं तो सिरों वही जाना... (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMARI SONG VICTIMS REGISTER

गर्मी के मौसम में टपके पसीना...कविता-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निमाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं:
गर्मी के मौसम में टपके पसीना-
धरती है प्यासी-
अम्बर है पानी बिना-
सुबह का मौषम मन को भाया-
संध्या के मौषम में दिल को रिझाया-
दोपरिहा के मौषम में सभी को दुखाया... (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMADI POEM SONG VICTIMS REGISTER

हे जग के मालिक, तू कहां सो रहा है...गीत-

ग्राम-राजापुर, तहसील, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से चिरोंजीलाल कुसवाहा अपने साथी प्रकाश कुसवाहा से एक गीत सुनवा रहे हैं:
हे जग के मालिक तू – अरे कहां सो रहा है-
महामारी के कारण संसार रो रहा है-
सूनी न होने देना भारत माँ की गोदी-
देखकर के हाल रोते हैं नरेंद्र मोदी-
सूनी न होने देना भारत माँ की गोदी...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CHIRONJILAL KUSWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER

बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से प्रकाश कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
पतो पड़े सब उधना हाय राम-
पतो परे सब उधना-
बिदा करो तुम बिटिया जिदना-
करने परत पराई परोबस-
प्रीत बना गयी बेथना-
बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...

Posted on: May 19, 2020. Tags: CHIRAUNJILAL KUSWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »