Impact : स्कूल का बाउंड्रीवाल वाल बन जाने से व्यवस्था अच्छी हो गयी...

ग्राम-कुकदुर, पोस्ट-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहन बंजारे बता रहे हैं,
उनके गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बन रहा था, जिसके लिये वे संबंधित अधिकारियों को देते थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे स्कूल से बाहर चले जाते थे, पौधे को पशु खा जाते थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद स्कूल का बाउंड्रीवाल बन गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@9753633429.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MOHAN BANJARE SONG VICTIMS REGISTER

कही बात न तै सोचले समझले...गीत-

ग्राम-कुडार, पंचायत-रेंगाखार, कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल और दिव्या मानिकपुरी एक गीत सुना रहे हैं:
कही बात न तै सोचले समझले-
हरी के नाम जप ले तोर जिनगी सवर जाही न-
तोर चोला हा तर जाही न-
कोनो ला बनाये नये हित-
कखरो घर झन जा...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार या पेट दर का घरेलु उपचार...

वैद्य कनक राम कौशिक ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाज़ारचार भाट्टा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सनाय (सोना मखी) 50 ग्राम, त्रिफला चूर्ण 50 ग्राम और काला नमक 50 ग्राम लें, तीनो को बराबर मात्रा में लेकर नीबू रस में मिलकर बड़ा चना के बराबर गोली बना ले और उसे भोजन के पश्चात 1 या 2 गोली सेवन करें, परहेज में मिर्च, मसाला, तली भुनी खाद्य पदार्थ, मैदा, खट्टी, मिट्ठी चीजों का सेवन न करें, सेंधा नमक का प्रयोग करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क करें: संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

मोर दीदी ओ सुनले तैं रामे के कथा...गीत-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल अपने साथियों के साथ एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
माता-पिता के सेवा बजवव-
गुरु चरण में माथ नवावंव-
मोर दीदी ओ सुनले तै रामे के कथा-
मोर भैया गा सुनले तैं रामे के कथा-
माता-पिता ह जनम दिये हे-
करम ला अपन बनावव-
ये दुनिया म आके गा भैया-
माया म झन भुलावव गा-
मोर भैया दीदी गा सुनले तै रामे के कथा...

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले सूजन को कम करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लंजित शरीर में होने वाले सूजन को कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, अमर बेल, कोदो पैरा, चिड़िया का घोसला, हींग, सोंठ, काली मिर्च लेकर एक हांड़ी में पकाना है, उसके बाद हल्का गर्म रहने पर पानी से नहाना है सुबह के समय उसके बाद सरसों का तेल, लहसुन, सोंठ, अजवाईन, हींग, काली मिर्च, नीम तेल, करंज तेल सभी को गर्म कर उसे लगाना है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : भगतराम लंझित@7389964276.

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »