ओ प्यारी बन्नी तू कितनी हसीली...बन्नी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक बन्नी गीत सुनवा रही हैं:
ओ प्यारी बन्नी तू कितनी हसीली-
तू छूट गय पसीना, तू पोछ लो पसीना-
अपनी रुमाल से-
तेरी शादी हुई है धूम धाम से-
सासू घर जाना ससुर को कुछ न कहना-
अपनी जुबान से-
तेरी मांग भारी सिंदूर से... (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BANNI SONG MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

मोदी जी लॉकडाउन न खोलय...कोरोना गीत-

दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वर्षा एक गीत सुना रही हैं:
देश देश मा हवा डोलय-
मोदी जी लॉकडाउन न खोलय-
गाँव शहर मा मची है तबाही-
बना सकय न डाक्टर दवाई-
गिरी न जाय बंब गोला-
मोदी जी लॉकडाउन न खोलय-
गाँव शहर मा बंद करे काम धंधा-
गाँव के सरपंच बतावय छाछंदा... (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CORONA SONG MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

ब्याह रची लेबा दूसरा पिया...बघेली गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक बघेली विवाह गीत सुना रही हैं:
सासुरी जनवली है-
तुम्हारी मांदे ओ कसना से रईया-
न जाय-
कसमस कसमस न करा जाओ-
ब्याह रची लेबा दूसरा पिया-
कहां पउबय मोरे राजा...

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BAGHELI MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बिजली नहीं है, रात मे जहरीले जीव घर में आ जाते हैं...

दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं उनके गाँव में लाईट की समस्या है, उनके घर में 3 दिन से जहरीला जीव पड़ा है जिसके डर से वे घर में नहीं जा पा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं की दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9170547851. JE@8359747681, कलेक्टर@9754859545. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

पत्ता, महुवा बिन कर कर रहें है अपनी जीवन यापन रोजगार की अभाव में. कृपया जोरगर दिलाने में मदद करें...

ग्राम गढ़वई, ब्लाक जवा, जिला रीवा, (मध्यप्रदेश) से राधा देवी बता रही है इस गाँव में आदिवासीयों गरीब परिवारों का बस्ती है, पत्ता तोड़कर महुवा बिन कर हम अपने और बाल-बच्चे को सहित जीवन-यापन कर रहें है. उन लोगो का कहना है हम आप से निवेदन कर रहें है हमारें गाँव में राहतकाल रोजगार खोलवाया जाय ताकि हम 100 गरीब लोगों मजदूरी कर मजदूरी पा सके और हम अपनी जीवन यापन कर सके. इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें अहि दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर राहतकाल मजदूरी दिलाने में सहयोग करें. CEO@9407803480. संपर्क@9981465636. RK

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: NANREGA PROBLEM RADHA DEVI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »