नारायणपुर: हम हाइब्रिड बीज और सरकारी खाद का उपयोग करते हैं, इससे फसल ज़्यादा होता है...
ग्राम-ओंग्नारपाल जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से नितिन सलाम खेती के बारे में बता रहे हैं कि वे 10 वर्ष से खेती-किसानी करते हैं नागर-बैल से खेती करते हैं अपने खेत में अभी सफरी, 1010 हाईब्रिड और मोटा धान आदि लगाते हैं ये 4 माह में तैयार हो जाता है इसमें कुछ गोबर खाद और रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं रासायनिक खाद का उपयोग ज्यादा करते हैं इससे फसल ज्यादा होता है:संपर्क नंबर@7587209224(169932) CS
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: AGRICULTURE NARAYANPUR CG NITIN SLAM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सब लोग एक सप्ताह जंगल में शिकार करने जाते हैं, अंतिम दो दिन बीज उत्सव मनाते हैं...
ग्राम-एमुलूरु, पंचायत-मल्लाबोतु, जिला भद्रादी कोठागुड़म (तेलंगाना) से गुंडी संतोष अपनी दोरला गोंडी भाषा में विज्जा पंडुम त्यौहार के बारे में बता रहे हैं वे बोल रहे हैं कि यह त्यौहार खेती बाड़ी का कार्य शुरू करने के पूर्व मनाया जाता है | विज्जा पंडुम का त्यौहार इसलिए मनाया जाता है, जिससे फसल बेहतर हो और साथ ही सारे कार्य भी सफल हो इस विश्वास के साथ यह उत्सव मनाया जाता है, गाँव में सब लोग एक सप्ताह जंगल में शिकार करने जाते हैं, अंतिम दो दिन उत्सव मनाते हैं, तब जा के ख़ुशी से खेती का काम शुरू करते है. संपर्क@7288080562. NM
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: AGRICULTURE BHADRADI KOTHAGUDEM FESTIVAL GUNDI SANTHOSH SEED TELANGANA
सब्ज़ी उत्पादन ने मेरे गाँव को बदल कर रख दिया, आज सभी के पास बोर और पक्का मकान है...
ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट- चिल्हाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोहरले बता रहे हैं, 25 साल पहले इस गाँव की स्थिति अत्यंत खराब थी | खाने के लिए चावल नही था लोग केवल आश्रित गांवों में मज़दूरी पर ही निर्भर थे लेकिन जब से सब्जी उत्पादन का कार्य शुरु किये तब से गाँव में विकास की लहर सा आया | गाँव में आज छोटे-छोटे किसानों के पास मोटर पंप है सभी ने घर पक्के बना लिए और इसके अलावा हर एक के घरों में मोटरसाइकिल, टी.व्ही. है | इस गाँव की एक और विशेषता यह भी है छत्तीसगढ़ी पारम्परिक लोक कार्यक्रम प्रत्येक माह किया जाता है. और साथ ही रामायण प्रतियोगिता भी किया जाता है. संपर्क@6263816415. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि के लिए एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया पर नहीं मिला...
ग्राम घुमन, ब्लाक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सिंह ने बता रहें है प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि योजना लागू किया गया है एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया गया है जिसका कोई लाभ नही मिला और न ही अभी तक कोई कार्यवाही किये | इस लिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर PM अनुदान पास कराने में मदद करें. सम्पर्क@7024848725. CEO@9407830480. कलेक्टर@07662241635. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE REWA MP SONG SURESH SINGH VICTIMS REGISTER
हम 4-5 लोग ही खेत में जाते हैं, एक मीटर दूर रहकर काम करते हैं, इससे काम प्रभावित हो रहा है...
ग्राम-कुह्मली, पंचायत गढ़बेंगाल जिला- नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घंस्सूराम बघेल अपने गाँव में ग्रामीण किसानों द्वारा किस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम किया जा रहा है, उसकी जानकारी दे रहे हैं | वे बता रहे हैं, कोरोना महामारी फैले नहीं, इसके बचाव को ध्यान में रखते हुए वह 4 से 5 लोग ही बस खेत में जाते हैं | अभी बारिश हो रही है, खेतों में हल जुताई और बुवाई का कार्य चल रहा है | प्रत्येक कार्य के दौरान हम सभी कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए खेतों में काम काज कर रहे हैं पर इससे काम अच्छे से नहीं हो पा रहा है : संपर्क-घंस्सूराम बघेल@7648088163. (169886) NP
