पीड़ितों का रजिस्टर: रहने के लिए घर चाहिए .
ग्राम पंचायत कोहकामेटा, ब्लाक ओरछा, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ सुखराम नूरेटी पिता बसुराम नूरेटी बता रहे हैं 2011 में उनके पिताजी को नक्सलियों ने हत्या कर दिए। फिर अपना गांव छोड़कर नक्सलियों के डर से अपनी जान बचाकर नारायणपुर शांति नगर आकर विस्थापित हुए। पिताजी के घटना के बाद आर्थिक सहायता ₹30000 मिला था। अभी झोपड़ी में रहते हैं उनका रहने को घर नहीं है। सरकार को आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। सरकार से बात करके घर दिलाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9098060210.
Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHHA VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: आर्थिक सहायता दिलाने में मदद चाहिए .
ग्राम कदेर, पंचायत गरपा, सोनपुर रोड जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से लछूराम नूरेटी पिता पांडूराम नूरेटी बता रहे हैं उनके पिताजी को नक्सलियों ने मरने के लिए प्लान किए थे। फिर मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर नारायणपुर भागकर रहने के लिए आ गए। पूराना गांव में उनका खेती बाड़ी सब छोड़ दिए हैं अभी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं। चार परिवार है। आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। रोजगार के आभाव में समस्याओं से जूझ रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7066960107.
Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIM RAJISTAR
पीड़ितों का रजिस्टर: नौकरी एवम् आर्थिक मदद चाहिए
ग्राम पंचायत गुमेटर, जिला बीजापुर जिला छत्तीसगढ़ वर्तमान पता गुडरी पारा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सोनुराम दररो पिता सुकता राम दररो, बता रहे हैं 2018 में उनको नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी कह कर मारपीट किए थे। उनके जीजा जी ने पुलिस नौकरी करते हैं। फिर उन्होंने अपना पुराना गांव छोड़कर नक्सलियों के मार के डर से अपना जान बचा कर नारायणपुर छत्तीसगढ़ में आ गए। सरकार के तरफ से आर्थिक सहायता नहीं मिला है। उसका कहना है कि नौकरी मिलना चाहिए । अभी भी लोग पुराने गांव में भी नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि अभी भी नक्सलियों का डर है कैंप लग जाने से पुराना गांव जाकर अपना खेती बड़ी कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9301744320.
Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR REGISTER VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: जमीन चाहिए
ग्राम पंचायत सुलेंगा, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से कैरी उसेंडी पति सतीसकुमार उसेंडी बता रहे हैं मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर ।भागकर रहने के लिए आ गए। और उनके पति को सरकारी नौकरी मिला है। वे लोग जमीन के लिए आवेदन किए हैं लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला है। पुराने गांव में उनके सास ससुर लोग रहते हैं लेकिन वे लोग नहीं जा सकते हैं अभी भी नक्सली लोग का डर है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7808521011.
Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED LAIND MOAIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIM RAJISTAR
पीड़ितों का रजिस्टर:;;सरकारी नौकरी चाहिए
ग्राम पेंगरम, पंचायत साराडोली, ब्लाक उसुर, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से रामबाबू कक्म पिता बाल्लय कक्म बता रहे हैं उनके पिता जी कुछ समय के लिए काम से बाहर गए थे। 03/01/2009 में फिर उसी समय नक्सलियों ने हत्या कर दिए। और उनके मम्मी भी 2020 में खत्म हो गए अभी अकेले रहते हैं। आर्थिक सहायता एक लाख रुपए मिला था। और अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किए हैं हो जायेगा कर के आश्वासन देते हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8234826635.
