मै हूँ बटोही दूर से आया, किसी जगह आराम ना पाया...कविता
तालुका-उटनूर, जिला-आदिलाबाद, (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव एक कविता सुना रहे है:
मै हु बटोही दूर से आया, किसी जगह आराम ना पाया-
मुँहा जो इधर आमई ने उठाया, ईश्वर ने कैसा दृश्य दिखाया-
तेरे बगीचे में मै बैठुगा, और बहारों को देखूंगा-
दरवाजें को खोल दे माली, मुझे बुलाती है डाली-डाली-
क्या हरियाली छाई हुई है, एक से रंगत एक नई है-
क्या सुषमा से सजिमयी है, स्वर्ग यहीं है, स्वर्ग यहीं है-
देख इन्हें दिल भर जाता है, जाने क्या क्या कह जाता है-
किसी भूल की याद दिलाकर, मुझे बुलाती है अपना कर...
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VICTIMS REGISTER
मन में है विश्वास, हम होंगे क़ामयाब एक दिन...गीत
उटनूर, जिला-आदिलाबद (तेलंगाना) से भीमराव हम होंगे कामयाब गीत व्यंकटेश से सुन रहे है:
हम होंगे क़ामयाब, हम होंगे क़ामयाब एक दिन-
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे क़ामयाब एक दिन-
होगी शांति चारों और, एक दिन हो हो, मन में है विश्वास-
हम होंगे क़ामयाब, एक दिन-
हम चलेंगे साथ साथ, डाल हाथों में हाथ, एक दिन हो हो-
हम होंगे क़ामयाब, एक दिन-
नहीं डर किसी का आज, एक दिन हो हो, मन है विश्वास-
पुरा है विश्वास, हम होंगे क़ामयाब, एक दिन...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: BHIMARAO SHEDMAKE SONG VICTIMS REGISTER
प्यारा हिंदुस्तान है गोपालो की शान है...संत तुकडो जी महाराज का गीत -
तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे है:
प्यारा हिंदुस्तान है गोपालो की शान है-
वीरो का मैदान इसमें भक्तो का भगवान् है-
आओ इसे जगायेंगे भारत को बद्लायेंगे-
बाल वीरो उठो तुम तो ऋषियों का संतान है-
आजादी के जंग में आबादी के रंग में-
वीरो को चेताएंगे हटवाएंगे शैतान है-
वीरो का मैदान इसमें भक्तो का भगवान् है...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी कुल देवता को याद करते हुए सुमिरन ध्यान का पाठ (गोंडी भाषा में)
तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव गोंडी भाषा में अपने कुल देवता को याद करते हुए सुमिरन ध्यान का पाठ सुना रहे है, वे गोंडी देवता सजुर पेन और हीरसा पेन का गोंडी ध्यान का पाठ पढ़ रहे हैं, वे गोंडी में कह रहे हैं- कि हे शम्भू देवा, पारी कुपार लिंगो, जंगो रायतड, हिरा सुक्खा ( गोंडी धर्म के देवी देवता) हम लोगो को सत बुद्धि दो ताकि हम लोग सही कर्म करें और हम सभी को अच्छी बात करने की बुद्धि दो और आप पूरे जगत में विद्यमान हो. कुपार लिंगो, माता जंगो हम सब लोगो में प्रेम भावना का पाठ हो और सुख दुःख में एक साथ रहे ऐसा हम लोगो को शक्ति दो और हम लोगो के दुःख और पाप को दूर करो | सिड्म भीमराव@9440290249.
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO
वनांचल स्वर : स्वास्थ्य से सम्बंधित अच्छी आदतों के बारे में जानकारी (गोंडी भाषा में)
तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव स्वास्थ्य से सम्बंधित अच्छी आदतों के बारे में गोंडी भाषा में बता रहे है- 1. रोज सुबह 5 बजे उठना चाहिए | 2. रोज सुबह मुंह धुलने के बाद एक लीटर पानी पीना चाहिए | 3. खाना खाने से पहले हाथो को साबुन से धुलना चाहिए | 4. सुबह 8 बजे से खेती काम करना चाहिए और ज्वार की रोटी, गेहूं की रोटी और दही खाना चाहिए | 5. रोज 4 से 6 बादाम खाना चाहिए | 6. रोज शाम को हरी सब्जी या दाल रोटी और दही खाना चाहिए | 7. सप्ताह में एक दिन मेती भाजी और करेला खाना चाहिए | 8. रोज केला, जाम या सेब का फल खाना चाहिए | 9. रोज एक गिलास दूध पीना चाहिए | 10. रोज नारियल पानी और दही पीना चाहिए | 11. एक दिन के आड़ में उबला हुआ अंडा खाना चाहिए | 12. रोज आधा घंटा व्यायाम करना चाहिए | 13. रोज 8 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए | 14. रोज 10 तक सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे उठ जाना चाहिए | उससे अपना शरीर निरोगी रहता है|



