गैस सिलेंडर के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-एर्राबोर, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश बता रहे हैं, उनके गाँव में सभी को गैस सिलेंडर नहीं मिला है, लोग लकड़ी से खाना बनाते हैं, जिसके बहुत दिक्कत होती है, जंगल से लकड़ी नहीं मिल रहा है, वे आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9347214757, उपाध्यक्ष (वीराज)@9327222917. हिरेश माडवी@9493065468.
Posted on: Oct 08, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADAVI HIRESH PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
लकड़ी काटने पर विभाग की पाबंदी है, अधिकारी गैस सिलेंडर देते नहीं...कृपया मदद करें
ग्राम-एर्राबोर, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मुचाकी लक्मा और मडावी गंगा बता रहे हैं, उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला है, लकड़ी से खाना बनाने में दिक्कत होती है, लकड़ी काटने पर वन विभाग रोक लगाती है, गैस सिलेंडर के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिये लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9493065468.
Posted on: Oct 08, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADAVI HIRESH PROBLEM TELANGANA
रोड समस्या के लिए आवेदन देते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करें-
गाँव-एर्रागुनटा, पंचायत, तहसील-पिनापाका, जिला-भद्रादी, कोत्तागूडेम (तेलंगाना) से सोयम नागेश्वर राव बता रहे हैं| गाँव में रोड नहीं बना है| गाँव में 30 घर हैं| रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है|बीमार पड़ने पर हास्पिटल जाने में दिक्कत होती है| संबंधित समस्या के लिये अधिकारियों के पास आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती| सभी श्रोताओ से निवेदन हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर कृपया समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9490157005. सोयम नागेश्वराव@8179742684.
Posted on: Aug 23, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA
नारू जमा कियामता नानो...गोंडी गीत-
ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतालबोर, तहसील-पलवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी सुनीता और माडवी लक्ष्मी अपने सखियों के साथ गोंडी गीत सुना रही हैं :
नारू जमा कियामता नानो-
रेला रेरेला रेला-
चित्रकोंडा परिता नानो-
रेला रेरेला रेला-
नानो अय्योधानी मन्नी वै नानो...
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADVI HIRESH SONG TELANGANA
20 साल से आंगनवाडी भवन नही होने से आंगनवाडी (स्कूल) नही लग रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा यह संचालित है...
ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से कन्हैया लाल केवट के साथ ग्रामीण बता रहे हैं कि उनके गाँव में लगभग 20 साल से आंगनवाडी भवन नही होने से आंगनवाडी (स्कूल) नही लग रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा यह संचालित है| ग्रामीण अपने बच्चों की भविष्य को लेकर परेशान हैं, गाँव के गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों को पौष्टिक आहार, सही चिकित्सा नही मिल पा रही है| किसी प्रकार का कोई सुविधाएं उपलब्ध नही है| जबकि ये साथी कई बार विभागीय अधिकारीयों को आवेदन दिए हैं, पर अब तक कोई फायदा नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9652719673, शिक्षा अधिकारी@9704034277, संपर्क नम्बर@9705424020.
