गांव के पटेल पारा में पानी कि बहुत समस्या हैं, हैण्डपम्प नहीं लगा हैं, वहाँ 50 घर कि बस्ती हैं...

ग्राम पंचायत-मुतनपाल, पटेलपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकराम बता रहें हैं कि उनके गांव के पटेल पारा में पानी कि बहुत समस्या हैं, हैण्डपम्प नहीं लगा हैं, 50 घर कि बस्ती हैं वहाँ के लोग इधर-उधर कही खेत से कुआ बना कर लातें हैं इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: PHE@ 07782222224, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नम्बर@9406344210.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP SANKARAM WATER

बाउंड्री वाल के लिये कई बार आवेदन किया, कोई सुनवाई नहीं होती हैं...कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-धुन नंबर02 भानु पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में बाऊंड्री वाल की समस्या है, बाऊंड्री वाल नहीं होने से बच्चे सड़क में खेलते हैं और पौधे लगाते हैं तो पशु खा जाते हैं, इसलिये उन्होंने अपनी बात को ग्राम पंचायत और ग्राम सुराज में रखा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@977025457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BOUNDARY WALL CG GUHAR MANKURAM POYAM

हमारे गाँव में स्कूल भवन नहीं है, बच्चो को पढने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें..

ग्राम-ककनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ गाँव के शिक्षक साथी चैतुराम नाग और सीताराम सेठिया बता रहे है कि गाँव में स्कूल भवन नहीं होने के कारण बच्चो को शिक्षक कोटर में बैठाकर पढ़ा रहे है लेकिन वहां बैठने में बहुत दिक्कत हो रही है | स्कूल भवन के लिए गाँव के लोगो ने सीईओ और सांसद से मांग भी किये है तो बोलते है इसको क्या करोगे खाली पड़ी बिल्डिंग में बैठने का बोलते है जबकि वो बिल्डिंग ख़राब है और पुराना भी है तो गाँव वालो की मांग है कि माध्यमिक स्कूल भवन का निर्माण हो जाता तो बच्चो को पढने में सुविधा होती | वर्तमान सरपंच बोल रहे है कि 2010 में जो मिडिल स्कूल बना है वो भी ठीक से नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि स्कूल भवन बने ताकि बच्चो को पढने में सुविधा हो : संपर्क नम्बर@9406421406. CEO@8889251366.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM BULDING CG CHAITURAM NAG LOHANDIGUDA SCHOOL

हमारे हैंडपंप 2 महीने से खराब है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...

ग्राम पंचायत-पारापुर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार नाग बता रहें हैं कि उनके गांव में 2 हैण्डपम्प है उसमें पर्याप पानी नहीं मिल पाती हैं, वहाँ सौर ऊर्जा लग जाने से लोगों को पानी कि सुविधा हो जाती 50-55 का जनसंख्या है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सौर ऊर्जा लगवाने में मदद करें: संपर्क@9479868869, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA SANJAY NAG WATER

मेरे पास रहने को घर नहीं है झोपड़ी में रहती हूँ, शिकायत करने पर भी सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...

पकली पारा, ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी उम्मे पति मंगरू बता रही है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है और बरसात के दिनों में पानी टपकता है और पानी में सोना पड़ता है | आवास के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत भी की थी लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG UMME YOJNA

« View Newer Reports

View Older Reports »